Trending News

लखनऊ में IPS के घर चोरी की बड़ी वारदात, मचा हड़कंप!

लखनऊ में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. चोरी भी किसी और के नहीं बल्कि IPS के घर हुई है. खबर सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस में हड़कंप मच गया. मामला लखनऊ के विकास नगर इलाके का है. जहां आईपीएस यमुना प्रसाद के घर पर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है.

असित सिद्धार्थ ने विकास नगर थाना में इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ‘उनके जीजाजी, IPS यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा में DCP के पद पर तैनात हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है. यमुना प्रसाद का लखनऊ स्थित आवास लंबे समय से खाली पड़ा था. असित ने कहा कि 22 सितंबर की शाम जब वह घर पर पहुंचे तो वहां बिजली नहीं आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी. पर जब अगली सुबह वे बिजली विभाग के कर्मियों के साथ घर के भीतर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये. उन्होंने देखा कि घर के पिछले कमरों की खिड़कियों की ग्रिल कटी हुई पड़ी थी और कमरे तथा आलमारी का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था.

चांदी के सिक्के, बर्तन सहित 50 हजार नकदी उड़ाई

असित सिद्धार्थ ने एफआईआर में जानकारी दी कि शातिर चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया था. जहां घर की अलमारी और दराजों को तोड़कर करीब ₹50 हजार नकद, 10 चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ी, 2 दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की 20 टोटियां चुरा लीं हैं.

पुलिस ने शुरू कर दी है जांच

फिलहाल पुलिस ने आईपीएस यमुना प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही, पुलिस घर के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों ने घर को अच्छी तरह से भांप कर चोरी की, क्योंकि घर लंबे समय से खाली था. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन कर रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है.

news desk

Recent Posts

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘300 सांसद मिलने आए हैं, फिर भी हमें रोका गया’, ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों…

1 hour ago

‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्काउट ओपी का क्या भरोसा!’ लव गिल के लिए यूट्यूबर का यू-टर्न देख भड़के फैंस

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामे का सिलसिला…

2 hours ago

SIR विवाद: फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद घिरे ज्ञानेश कुमार, विपक्ष की इस्तीफा मुहिम कितनी असरदार?

SIR विवाद के बीच फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने चुनाव…

2 hours ago

Vivo V80 और 10,000mAh बैटरी वाला S2 FE आज होंगे लॉन्च, जानें क्या है इनकी कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत नए और धमाकेदार लॉन्च के साथ बेहद दिलचस्प हो…

3 hours ago

UP Election 2027: आकाश आनंद की BSP में वापसी सिर्फ माफी का नतीजा? 2027 से पहले मायावती की बड़ी रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की…

3 hours ago

Bihar JDU: अनंत-नीरज विवाद ने बदला रंग, ललन सिंह की मध्यस्थता के बीच निशांत भी मैदान में, JDU की अंदरूनी राजनीति पर नजर

बिहार में पटना स्नातक MLC चुनाव को लेकर शुरू हुआ अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार…

3 hours ago