महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़े भूचाल के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के खेमे में बड़ी सेंधमारी की चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने उद्धव गुट के 6 ‘बागी’ सांसदों की सुरक्षा को अचानक अपग्रेड कर दिया है।
इस सियासी घटनाक्रम पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कटिहार से सांसद तारिक अनवर का बड़ा बयान सामने आया है। तारिक अनवर ने सीधे तौर पर इसे ‘पैसे और प्रलोभन’ की राजनीति से जोड़ा है।
गुरुवार (18 जून) को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ऐसा हमेशा से होता आया है। जब भी नेता पाला बदलते हैं, तो उन्हें तुरंत Y-प्लस सिक्योरिटी दे दी जाती है और हर तरह से नवाजा जाता है। सब लोग जानते हैं कि इन सबमें भारी धनबल (पैसे) का प्रयोग होता है। लोगों को इतनी बड़ी रकम ऑफर की जाती है कि उनका ईमान डगमगा जाता है।”
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों और यूपी की राजनीति में ऐसी ही संभावनाओं पर अनवर ने कहा, “वहां (यूपी) भी ऐसी ही कोशिशें की जाएंगी, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि अखिलेश यादव की अपनी पार्टी और विधायकों पर पकड़ बेहद मजबूत है। बीजेपी वहां अपनी इस साजिश में कामयाब नहीं हो पाएगी।”
लखनऊ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई…
सहारनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर के…
पेरिस: फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा…
वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र…