Latest News

NEET की तैयारी के बीच 18 वर्षीय छात्रा की मौत, कमरे से मिला सुसाइड नोट; परीक्षा को लेकर जताई थी निराशा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम इलाके में रहने वाली ऋतु शर्मा का शव सोमवार को उनके कमरे में मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने नीट परीक्षा में सफल नहीं हो पाने की आशंका और अपनी निराशा जाहिर की थी। शुरुआती जांच में परीक्षा को लेकर दबाव और असफलता का डर घटना से जुड़ा कारण माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्रा के परिवार के मुताबिक, ऋतु पढ़ाई को लेकर काफी समय देती थी। वह देर रात तक पढ़ती थी और सुबह के समय सोने जाती थी। सोमवार दोपहर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखने पर उसका शव मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पहले भी दे चुकी थी NEET की परीक्षा

पुलिस उपायुक्त (नगर) सागर जैन के मुताबिक, ऋतु शर्मा पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद वह दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, तीसरे चरण की काउंसिलिंग में उसका चयन भी हो गया था।

ऋतु के पिता देवराज शर्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के लिए यह घटना गहरा सदमा लेकर आई है।

दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को हुई चिंता

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋतु की पढ़ाई का नियमित समय था। वह देर रात तक पढ़ती थी और सुबह करीब चार से पांच बजे तक पढ़ने के बाद सोने जाती थी। आमतौर पर वह दोपहर ढाई बजे तक उठ जाती थी।

सोमवार को जब दोपहर तीन बजे तक भी ऋतु कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिवार के लोगों ने उसे देखने का फैसला किया। कमरे में पहुंचने पर उसका शव मिला। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुसाइड नोट में परीक्षा को लेकर जताई निराशा

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ऋतु ने नीट की परीक्षा पास नहीं कर पाने की आशंका जताते हुए परिवार से माफी मांगी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परीक्षा में दोबारा असफल होने का डर उसकी निराशा की एक वजह हो सकता है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सनातन समाज को बांटने की हो रही साजिश

लखनऊ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई…

44 minutes ago

‘डबल इंजन’ की सरकार ज्यादा तेल पी रही है… आकाश आनंद का BJP पर तंज, अखिलेश यादव को भी घेरा

सहारनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर के…

1 hour ago

चेहरे पर नकाब, हाथों में हथौड़े और पुलिस पर हमले… फ्रांस में कौन हैं ये ‘कैसर्स’, जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बना रहे हिंसक?

पेरिस: फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन…

2 hours ago

20 में से 18 मिडटर्म चुनावों में हारी राष्ट्रपति की पार्टी, क्या ट्रंप बदल पाएंगे 76 साल पुराना रिकॉर्ड?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी…

2 hours ago

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, उड़ गए जेसीबी के परखच्चे; 1 की मौत, 7 गंभीर

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र…

2 hours ago

क्या पिछले दो साल के विधानसभा चुनाव रद्द हो सकते हैं? विपक्ष की मांग पर जानिए संविधान और कानून क्या कहते हैं

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद देश की चुनावी…

2 hours ago