गेमिंग इतिहास के सबसे बड़े धमाके की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। रॉकस्टार गेम्स “Rockstar Games” ने आखिरकार अपनी ऑफिशियल वेबसाइट को अपडेट करते हुए मोस्ट-अवेडेट गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) की प्री-ऑर्डर डेट और ऑफिशियल रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। गेम की बुकिंग अगले ही हफ्ते 25 जून 2026 से ग्लोबली शुरू होने जा रही है, जबकि यह गेम 19 नवंबर 2026 को मार्केट में दस्तक देगा। अगर आप भी वाइस सिटी की सड़कों पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं, तो अपनी कंसोल स्क्रीन्स और बैंक बैलेंस को रेडी कर लीजिए।
गेमिंग एक्सपर्ट्स का कहना है की शुरुआती फेज में बाजी मारेंगे कंसोल गेमर्स, केवल PlayStation 5 (PS5) और Xbox Series S/X वाले ही इसे प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। PC लवर्स को हमेशा की तरह थोड़ा और ‘इंतज़ार का मज़ा’ लेना होगा।
रॉकस्टार ने अभी तक गेम की कीमत रिवील नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि 25 जून को जैसे ही प्री-ऑर्डर विंडो खुलेगी, प्राइस से भी सस्पेंस उठ जाएगा।
डेट अनाउंस करने के साथ ही रॉकस्टार गेम्स ने सोशल मीडिया पर GTA 6 का ऑफिशियल कवर
आर्ट ड्रॉप किया है। पहली नजर में यह भले ही एक नॉर्मल पोस्टर लगे, लेकिन गेमिंग कम्युनिटी और एक्सपर्ट्स ने ज़ूम-इन कर-करके इसमें से 5 बड़े क्लू ढूंढ निकाले हैं:
प्योर नॉस्टेल्जिया कवर आर्ट के नियॉन कलर्स और ओवरऑल वाइब सीधे तौर पर आइकॉनिक ‘GTA Vice City’ की याद दिलाते हैं। साफ है कि गेम पुराने फ्लेवर को एकदम मॉडर्न ग्राफिक्स के साथ परोसने वाला है।
रॉकस्टार शेयर्ड यूनिवर्स: पोस्टर के बैकग्राउंड में कुछ ऐसे हिडन लोगोज़ और ब्रांड्स दिखे हैं, जो इशारा करते हैं कि GTA 6 का कनेक्शन रॉकस्टार के पुराने गेम्स (जैसे GTA 5) की टाइमलाइन से जुड़ा हुआ है।
नेक्स्ट-लेवल कार मॉडिफिकेशन: पोस्टर में दिख रही गाड़ियां और उनके कस्टमाइज्ड लुक्स गवाह हैं कि इस बार गेमर्स को व्हीकल मॉडिफिकेशन के लिए बेहद एडवांस और क्रेजी फीचर्स मिलने वाले हैं।
एक्सपर्ट्स का दावा है कि बैकग्राउंड में दिख रही एक खास बिल्डिंग गेम के किसी सबसे बड़े मिशन या डकैती का सेंटर होने वाली है, जिसे दोनों मेन कैरेक्टर्स “लूसिया और जेसन” मिलकर अंजाम देंगे।
इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म है कि 25 जून को प्री-ऑर्डर शुरू होते ही रॉकस्टार फैंस को सरप्राइज देते हुए GTA 6 का Trailer 3 भी ड्रॉप कर सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है की रॉकस्टार गेम्स ने सिर्फ एक प्री-ऑर्डर डेट और कवर आर्ट रिलीज करके गेमिंग वर्ल्ड में थ्योरीज़ की बाढ़ ला दी है। यह हाइप साफ बताती है कि GTA 6 सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि इस दशक का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट इवेंट होने जा रहा है
लखनऊ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई…
सहारनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर के…
पेरिस: फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा…
वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र…