Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘अनशन तभी टूटेगा, जब…’ सोनम वांगचुक ने अस्पताल से भेजा नया संदेश, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘अनशन तभी टूटेगा, जब…’ सोनम वांगचुक ने अस्पताल से भेजा नया संदेश, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
Trending Newsसियासी

‘अनशन तभी टूटेगा, जब…’ सोनम वांगचुक ने अस्पताल से भेजा नया संदेश, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त

vineet verma
Last updated: July 21, 2026 4:00 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना नया संदेश जारी किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनका अनशन तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं से मुलाकात नहीं कर लेता। उनका यह संदेश सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की गई पोस्ट के जरिए सामने आया है।

Contents
शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांगसरकार और सीजेपी प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठकदिल्ली पुलिस ने लोगों से की यह अपील

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने भी सोशल मीडिया पर उनका हस्तलिखित संदेश सार्वजनिक किया। संदेश में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जताई। उल्लेखनीय है कि सीजेपी नीट-यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है।

शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग

अपने संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान युवाओं ने उकसावे के बावजूद जिस तरह शांति बनाए रखी, वह सराहनीय है। साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस से अपील की कि छात्रों को आज या कल संसद के समक्ष अपनी शिकायतें रखने की अनुमति दी जाए, ताकि इस पूरे मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।

सरकार और सीजेपी प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक

सोनम वांगचुक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोमवार को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीजेपी के प्रतिनिधियों सौरव दास तथा आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई। इस दौरान सीजेपी की ओर से सरकार को कई मांगें सौंपी गईं, जिनमें नीट-यूजी पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग भी शामिल रही।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से की यह अपील

इधर, दिल्ली पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक की पत्नी की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए उनके संपूर्ण चिकित्सा रिकॉर्ड तलब किए हैं। अपील में उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने से इनकार किया गया था।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Breaking News, CJP Protest, Delhi High Court, Dharmendra Pradhan, Hindi News, JP Nadda, NEET UG Protest, Parliament March, Safdarjung Hospital, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Hunger Strike, Sonam Wangchuk Latest News, Sonam Wangchuk Protest, जंतर-मंतर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस, सोनम वांगचुक
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 21 जुलाई का पंचांग: अष्टमी तिथि, चित्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का शुभ संयोग, जानें मंगलवार के शुभ मुहूर्त से ग्रहों की पूरी स्थिति
Next Article डाइनिंग टेबल को देना है क्लासी और एलिगेंट लुक? ये आसान डेकोरेशन आइडियाज मिनटों में बदल देंगे पूरा Dining Area

फीचर

View More

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और सीख लेकर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं,…

4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

लखनऊ से नेपाल बॉर्डर और फिर नागपुर तक, 11 दिन कैसे पुलिस को चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की 11 दिन की तलाश आखिरकार…

9 Min Read
Trending Newsक्राइम

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, नागपुर से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार पर है। पिछले करीब 11…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

SCO Summit: एक ही मेज पर बैठे राजनाथ सिंह और इशाक डार, भारत ने मंच से दिया सख्त संदेश

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की हाई-प्रोफाइल बैठक चल रही…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी के…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?