Trending News

पंजाब कांग्रेस में ‘नो चेंज’ के फैसले से मचेगा घमासान? मनीष तिवारी के ‘शायराना तंज’ से बगावत के संकेत!

पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन में किसी भी बड़े फेरबदल की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

आलाकमान ने साफ कर दिया है कि वर्तमान नेतृत्व ही जिम्मेदारी संभालेगा। लेकिन इस फैसले के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

‘जो होना है, वह होकर रहेगा’ – मनीष तिवारी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

हाईकमान के फैसले के अगले ही दिन (2 जुलाई), मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही तीखा और रहस्यमयी पोस्ट साझा किया। राजनीतिक गलियारों में इस पोस्ट को उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलों और भविष्य के राजनीतिक कदम से जोड़कर देखा जा रहा है।

तिवारी ने तंज कसते हुए लिखा “है बड़ा कोई अवगुण उसमें, जिसे कोई हुनर आवे। काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की असुरक्षाओं का भी कोई अचूक इलाज होता।”

उन्होंने आगे भावुक होते हुए लिखा कि पिछले 45 वर्षों में उन्हें कांग्रेस से बहुत कुछ मिला है और उन्होंने भी अपना पूरा वयस्क जीवन पार्टी की सेवा में समर्पित किया है। हालांकि, पोस्ट की आखिरी लाइन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जहां उन्होंने मशहूर अंग्रेजी गाने की पंक्ति लिखी— ‘Que sera, sera, Whatever will be, will be…’ (यानी, जो होना है, वह होकर रहेगा)।

आलाकमान का फैसला: किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

कांग्रेस ने 1 जुलाई को स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में पुरानी टीम पर ही भरोसा जताया जाएगा। पार्टी द्वारा घोषित नई संगठनात्मक रूपरेखा इस प्रकार है:

नेता का नामपद / जिम्मेदारी
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंगअध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC)
प्रताप सिंह बाजवानेता, कांग्रेस विधायक दल (CLP)
चरणजीत सिंह चन्नीअध्यक्ष, चुनाव अभियान समिति
सुखजिंदर सिंह रंधावाअध्यक्ष, कोर कमेटी
विजय इंदर सिंघलाअध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति
अमर सिंह (सांसद)अध्यक्ष, घोषणापत्र समिति

इसके अलावा संगठन को मजबूती देने के लिए सुखविंदर सिंह डैनी, राजकुमार वेरका और संगत सिंह गिलजियां को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा, राणा गुरजीत सिंह और धर्मवीर गांधी को चुनाव अभियान समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

11 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

11 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

11 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

16 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

17 hours ago