Trending News

क्रूड ऑयल धड़ाम हुआ, भारतीय बाजार हो गया मालामाल! एक खबर और सिर्फ़ 27 मिनट में भारत के निवेशकों की लग गई लॉटरी

ग्लोबल मार्केट से आ रहे पॉजिटिव सिग्नल्स और कच्चे तेल के बाजार में मची हलचल के दम पर भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त बूम देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन दलाल स्ट्रीट पर बुल्स का पूरा दबदबा रहा। बाजार खुलते ही महज 27 मिनट के भीतर निवेशकों ने 2.82 लाख करोड़ रुपए की बंपर कमाई कर डाली। अगर पिछले दो दिनों की कुल रिकवरी पर नजर डालें, तो यह आंकड़ा 5 लाख करोड़ के पार निकल चुका है।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 526.61 अंक की छलांग लगाकर 77,449.25 के स्तर पर जा पहुंचा, वहीं 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी भी 153.6 अंक की बढ़त के साथ 24,159.45 के पार ट्रेड करता नजर आया।

क्यों आया बाजार में यह अचानक ‘करंट’?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तूफानी तेजी के पीछे 4 बड़े ट्रिगर्स काम कर रहे हैं:

क्रूड ऑयल का क्रैश होना: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बैकचैनल शांति वार्ता में पॉजिटिव प्रोग्रेस की खबर है। इस कूटनीतिक राहत के चलते ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1% टूटकर 70.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत जैसी तेल-आयात करने वाली अर्थव्यवस्था के लिए यह महंगाई घटने और ग्रोथ बढ़ने का बड़ा बूस्टर है।

ऑटो सेक्टर की धांसू परफॉर्मेंस: जून महीने के जो ऑटो सेल्स आंकड़े आए हैं, वे बेहद मजबूत हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों के दम पर पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री जून में 25% बढ़कर लगभग 4 लाख यूनिट होने का अनुमान है, जो देश में तगड़ी डिमांड को दर्शाता है।

FIIs का यू-टर्न: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की तरफ से होने वाली अंधाधुंध बिकवाली अब काफी हद तक थम गई है, जिससे घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) को बाजार को ऊपर ले जाने का पूरा स्पेस मिल गया।

नॉन-AI मार्केट्स का फायदा: दक्षिण कोरियाई बाजार (Kospi) में चल रहा AI ट्रेड फिलहाल ठंडा पड़ रहा है, जिससे ग्लोबल इन्वेस्टर्स का झुकाव भारत जैसे मजबूत नॉन-AI मार्केट्स की तरफ बढ़ा है।

IT स्टॉक्स ने संभाली कमान, ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज की इस रैली को फ्रंट से लीड करने का काम आईटी (IT) सेक्टर के हैवीवेट्स ने किया।

टॉप गेनर्स : इंफोसिस, HCL टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखी गई।

टॉप लूजर्स: दूसरी तरफ दबाव वाले शेयर्स की बात करें तो NTPC, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) में हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली।

जहां एक तरफ एशिया के बड़े बाजार जैसे जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट के साथ लाल निशान में थे, वहीं भारतीय बाजार रिकॉर्ड मजबूती के साथ सेंटिमेंट को बूस्ट दे रहे हैं।

news desk

Recent Posts

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार, याचिकाकर्ताओं से मांगे जांच के सुझाव

राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे और वित्तीय मामलों से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले में…

4 minutes ago

कब्ज से राहत के लिए नीम कितना कारगर? पत्ते खाने से पहले जान लें आयुर्वेद और मेडिकल साइंस की पूरी बात

नई दिल्ली: कब्ज एक आम पाचन संबंधी परेशानी है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने…

57 minutes ago

इंसान को देखते ही नहीं करता हमला, इन हालात में खतरनाक हो जाता है सांप; जानिए कब बढ़ता है काटने का खतरा

नई दिल्ली: सांप को देखते ही अक्सर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता…

60 minutes ago

Bihar Land Rules: जमीन खरीदने से पहले जान लें नए नियम, CO रिपोर्ट से सर्किल रेट और Topo Land तक क्या बदला?

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए अब सिर्फ पसंद की जमीन और कीमत तय…

1 hour ago

‘क्या मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा?’: धर्म परिवर्तन के दबाव और पास्ट रिलेशनशिप पर हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा…

मुंबई। 'बिग बॉस 13' फेम मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हिमांशी खुराना इन दिनों अपनी…

2 hours ago