Entertainment

बॉलीवुड ग्लैमर के पीछे का अंधेरा : ‘रात को आओ, सुबह हीरोइन बन जाओ !

बॉलीवुड की चमक-दमक भले ही आकर्षक लगती हो, लेकिन इस इंडस्ट्री के काले सच से कई लोग अनजान हैं. लाखों लड़कियां बॉलीवुड में अपने सपनों को सच करने के लिए आती हैं, लेकिन कभी-कभी ये दुनिया उनके लिए नर्क साबित होती है.

मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों का चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा. राखी ने कहा कि एक डायरेक्टर ने उन्हें रात में बुलाकर ‘ओछी हरकत’ करने की कोशिश की थी.

राखी ने बातचीत में बताया, कि “कहा गया कि रात को आओ, चीजें करो और सुबह हीरोइन बन जाओ. मैंने साफ कह दिया कि ऐसे कौन हीरोइन बनता है!”

उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त वह बहुत छोटी थीं और नहीं समझ पा रही थीं कि सामने वाला उनसे क्या गलत मांग रहा है. राखी ने यह भी कहा कि उस समय सोशल मीडिया का कोई साधन नहीं था, न ही डर या खौफ था. अगर आज की राखी उस वक्त होती, तो उस इंसान को सख्त सबक सिखाती.

इस घटना के बाद राखी काफी प्रभावित हुई थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी ताकत और आत्मविश्वास से यह सुनिश्चित कर लिया है कि कोई भी उन्हें गलत तरीके से प्रभावित नहीं कर सके.

राखी सावंत अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं और इस बार उनका बयान बॉलीवुड में फिर से चर्चा का विषय बन गया है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि इस खुलासे पर इंडस्ट्री के अन्य कलाकार क्या प्रतिक्रिया देंगे.

news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

2 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

3 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

3 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

4 hours ago