ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरआ का स्वागत किया
वॉशिंगटन: दुनिया की नज़रें उस वक्त व्हाइट हाउस पर टिकी रहीं जब सीरिया के प्रेजिडेंट अहमद अल-शरआ वहां पहुंचे. यह 1946 में सीरिया की फ्रांस से स्वतंत्रता के बाद किसी सीरियाई राष्ट्राध्यक्ष की पहली आधिकारिक व्हाइट हाउस यात्रा थी. इससे पहले कभी कोई सीरियाई नेता (असद काल सहित) वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति से औपचारिक रूप से नहीं मिला.
यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक डिप्लोमैटिक इवेंट नहीं, बल्कि सीरिया और अमेरिका के रिश्तों में ‘नई शुरुआत’ मानी जा रही है.
कुछ साल पहले तक अहमद अल-शरआ को कई देश ‘पूर्व आतंकी’ कहकर बुलाते थे, लेकिन अब वही शख्स सीरिया का नया चेहरा बन चुका है. असद शासन के पतन के बाद सत्ता संभालने वाले शरआ अब खुद को शांति और स्थिरता के पैरोकार के रूप में पेश कर रहे हैं.
व्हाइट हाउस की इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी और आतंकवाद-विरोधी साझेदारी पर बात हुई. खबरें हैं कि अमेरिका सीरिया को ISIS के खिलाफ बनने वाले ग्लोबल अलायंस में शामिल कर सकता है. इसके अलावा दमिश्क एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा गर्म है.
सीजर सैंक्शंस बना सबसे बड़ा रोडब्लॉक
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अमेरिका “सीजर सैंक्शंस एक्ट” को खत्म करेगा या नहीं. ये वही कानून है जो असद शासन की बर्बरता के चलते लगाया गया था. ट्रंप ने इशारों में कहा है कि अगर हालात सुधरे तो यह सैंक्शन हट भी सकता है — और यही बात सीरिया की इकोनॉमी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है.
ट्रंप ने प्रेस से कहा, “शरआ एक टफ लीडर हैं, जो मुश्किल जगह में मजबूती से टिके हुए हैं.” यानी साफ है कि अमेरिका अब शरआ को दुश्मन नहीं, बल्कि पोटेंशियल पार्टनर के तौर पर देख रहा है.
कभी अमेरिका की “वॉचलिस्ट” में रहा शख्स अब व्हाइट हाउस में रेड कार्पेट वेलकम पा रहा है — यह दिखाता है कि इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में सबकुछ मुमकिन है. सीरिया और अमेरिका की यह नई दोस्ती बताती है कि वक्त और फायदे के हिसाब से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…
जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना…
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…
भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…
हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…