Trending News

भारत में लांच हुई Tesla की सबसे लग्जरी SUV! Model Y L ने मार्केट में मचाई हलचल, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

भारतीय ईवी (EV) मार्केट में अपना दबदबा बनाने के लिए एलन मस्क की कंपनी Tesla ने एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड SUV, Model Y का नया 6-सीटर लॉन्ग-व्हीलबेस वेरिएंट ‘Model Y L’ ऑफिशियली अब इंडिया में लांच कर दिया है। ये कार न सिर्फ लग्जरी का एक्सपीरियंस देती है, बल्कि बड़े परिवारों के लिए स्पेस और परफॉर्मेंस का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी है।

प्रीमियम सेगमेंट में सीधी टक्कर


भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार Tesla Model Y L की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए से शुरू होती है। अगर पूरी रेंज की बात करें, तो इसके अलग-अलग वेरिएंट्स 59.89 लाख से लेकर 67.89 लाख (टॉप वेरिएंट) के बीच अवेलेबल हैं।

सीट्स के साथ लग्जरी का नया लेवल


इस SUV की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसका 2+2+2 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन है। इसकी सेकंड-रो में दिए गये प्रीमियम कैप्टन सीट्स, पैसेंजर्स को किसी ‘प्राइवेट जेट’ या फर्स्ट-क्लास केबिन जैसा लग्जरी एक्सपीरियंस देती हैं।
3,040mm के लंबे व्हीलबेस की वजह से इसमें लेग-रूम की कोई कमी नहीं है। लंबी जर्नी के दौरान भी पैसेंजर्स थकान महसूस नहीं करेंगे।

परफॉर्मेंस और रेंज का ‘पावरहाउस’


सिर्फ लुक ही नहीं, ‘नंबर्स’ भी हैं माइंड-ब्लोइंग है Tesla की, यह नई SUV केवल सड़क पर अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराती, बल्कि इसके आंकड़े कॉम्पिटिटर्स की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं:

रेंज के मामले में यह कार एक ‘बीस्ट’ है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये 681 किमी (WLTP) की दूरी तय करती है। यानी अब लंबा सफर भी बिना किसी चार्जिंग ब्रेक के, फुल कॉन्फिडेंस के साथ। रफ्तार के शौकीनों के लिए यह 201 किमी/घंटा की स्पीड ऑफर करती है।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय


इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि Tesla Model Y L का भारत में आना Hyundai IONIQ 5, Kia EV6 और Volvo XC40 Recharge के लिए एक बड़ा ‘वेक-अप कॉल’ है।

टेस्ला की तगड़ी ब्रांड वैल्यू और पहली बार मिल रहे 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन का फायदा इसे प्रीमियम मार्केट में ‘किंग’ बना सकता है।

news desk

Recent Posts

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

3 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

3 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

4 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

4 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

4 hours ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

6 hours ago