Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हाई अलर्ट पर मुंबई, 1 करोड़ लोगों को मारने की मिली आतंकी धमकी!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > हाई अलर्ट पर मुंबई, 1 करोड़ लोगों को मारने की मिली आतंकी धमकी!
Trending Newsराज्य

हाई अलर्ट पर मुंबई, 1 करोड़ लोगों को मारने की मिली आतंकी धमकी!

news desk
Last updated: September 5, 2025 2:53 pm
news desk
Share
अलर्ट पर मुंबई
अलर्ट पर मुंबई
SHARE

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक बार फिर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई पर आतंकी हमले की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब शहर में गणपति उत्सव के समापन की तैयारियां जोरों पर हैं और जगह-जगह भारी भीड़ जुटना तय है. ऐसे में पुलिस ने पूरी मुंबई को हाई अलर्ट पर कर दिया है.

मुंबई पुलिस को मिला आतंकी हमले का मैसेज

पुलिस ने मीडिया को बताया है कि गुरुवार की शाम मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा गया है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत में 14 पाकिस्तानी आतंकवादी घुस चुके हैं और वे अनंत चतुर्दशी के मौके पर अलग-अलग इलाकों में बम धमाके करेंगे. संदेश में कहा गया है कि 34 कारों में 34 मानव बमों के जरिए 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल कर “पूरा शहर हिला दिया जाएगा” जिसमें एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है. खबर है कि यह धमकी लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन ने दी है. 

पुलिस ने शुरू की जांच

इस धमकी के बाद से मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट कर, तेजी से जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां भी संदेश की सच्चाई पता करने में जुटी हैं. इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को प्रमुख स्थानों पर तैनात कर दिया है. हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है.

अनंत चतुर्दशी पर पूरे शहर में हाई अलर्ट

शहर में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के समय भारी संख्या में भीड़ जुटनी तय है. इसके मद्देनजर पुलिस ने मंदिर परिसरों , सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर ध्यान न दें.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब मुम्बई पुलिस को ऐसे धमकी भरे मैसेज मिले हों. इससे कुछ दिनों पहले भी पुलिस के पास रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली थी, हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था और यह संदेश झूठा पाया गया था. पर मुंबई पहले भी कई बड़े आतंकी हमलों का शिकार रही है. 1993 के सिलसिलेवार धमाके और 2008 का 26/11 हमला आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं. यही वजह है कि पुलिस इस धमकी को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #cybercell, #GaneshChaturthi2025, #GaneshChaturthiCelebration, #Ganeshotsav, #indianpresshouse, #MumbaiNews, #MumbaiPolice, #mumbaitrrafic, #Pakistan, #rdx, #Terrorism #maharashtra
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शिल्पा शेट्टी को झटका कथित धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर कसा शिकंजा, देश छोड़ कर जाना होगा मुश्किल!
Next Article सेक्स रैकेट का खुलासा टीवी एक्ट्रेस चला रही थी सेक्स रैकेट, ग्राहक बन पहुंची पुलिस तो खुलासे में कई नाम आए सामने!

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा लगातार तेज है। चुनाव…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?