Trending News

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ATC में तकनीकी खराबी, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस खामी के कारण आने-जाने वाली दोनों दिशा की उड़ानों में देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जानकारी के अनुसार, ATC सिस्टम के सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसके चलते लगभग 100 से अधिक उड़ानों का समय प्रभावित हुआ है. स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की सेवाएं बाधित हुई हैं.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर दी जानकारी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि ‘दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट संचालन में देरी हो रही है क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी आई है. कंट्रोलर फिलहाल उड़ानों की योजना को मैन्युअल रूप से प्रोसेस कर रहे हैं, जिसके कारण कुछ उड़ानें विलंबित हो रही हैं. तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रही हैं. हम सभी यात्रियों और हितधारकों के सहयोग और समझदारी की सराहना करते हैं.’

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि संचालन सामान्य हो सके.

news desk

Recent Posts

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…

1 hour ago

डा. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

यूपीसीए की एजीएम में पहली बार आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को…

2 hours ago

मेरठ नीला ड्रम कांड: अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार; 13 महीने के बाद आया ऐतिहासिक वर्डिक्ट

मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…

2 hours ago

इराक से खत्म हुआ अमेरिका का 12 साल पुराना सैन्य मिशन, ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ का औपचारिक अंत

नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘Save Democracy’ मार्च; 6 को EC कूच

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

3 hours ago

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…

3 hours ago