सीजन की शुरुआत में AC की ऐसी करें देखभाल
फरवरी खत्म होने से पहले ही मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है। दोपहर में गर्मी बढ़ने लग गई है। माना जा रहा है की आने वाले दिनों में अब एयर कंडीशनर चलाना बहुत जल्द जरूरत बन सकता है। लेकिन कई लोग महीनों तक बंद पड़े एसी को बिना जांचे-परखे सीधे ऑन कर देते हैं, जिससे बाद में बड़ी खराबी और भारी खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सीजन की शुरुआत में थोड़ी सावधानी आपको महंगी मरम्मत से बचा सकती है।
लंबे समय तक बंद रहने पर एसी के अंदर धूल, मिट्टी और नमी जमा हो जाती है। इसलिए पहली बार चलाने से पहले उसकी सर्विस कराना सबसे बेहतर विकल्प है। अगर तुरंत तकनीशियन उपलब्ध न हो तो कम से कम फिल्टर की सफाई जरूर करें। गंदा फिल्टर कूलिंग कम कर देता है और बिजली की खपत बढ़ा देता है। फिल्टर को निकालकर पानी से धो लें और अच्छी तरह सूखने के बाद ही वापस लगाएं।
घर पर हल्की सफाई के दौरान कॉइल पर जमी धूल को नरम ब्रश से साफ किया जा सकता है। विंडो एसी या स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट पर जमी गंदगी को पानी की तेज धार से हटाया जा सकता है। स्प्लिट एसी में आउटडोर यूनिट की जाली पर धूल जमना आम बात है, जिससे कूलिंग प्रभावित होती है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह भी सुनिश्चित करें कि यूनिट के आसपास पर्याप्त खाली जगह हो, ताकि हवा का प्रवाह सही बना रहे।
एसी चालू करने के बाद ध्यान दें कि कहीं कंप्रेसर या फैन से असामान्य आवाज तो नहीं आ रही। अगर तेज खड़खड़ाहट सुनाई दे तो तुरंत एसी बंद करके जांच करवाएं। लंबे समय तक बंद रहने पर ड्रेन पाइप में गंदगी जम सकती है, जिससे पानी टपकने या लीकेज की समस्या हो सकती है। पहले ही पाइप की जांच कर लें।
साथ ही प्लग, तार और स्टेबलाइजर की हालत भी देख लें। ढीले कनेक्शन या खराब स्टेबलाइजर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से कंप्रेसर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एसी को सीधे कूलिंग मोड में चलाने के बजाय पहले कुछ मिनट फैन मोड पर चलाएं। इससे अंदर की धूल बाहर निकल जाएगी और किसी तकनीकी खराबी का अंदाजा भी लग जाएगा।
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…
बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…
अबू धाबी, 11 अप्रैल 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हालिया क्षेत्रीय संकट के बाद…