Entertainment

‘The Kerala Story 2’ का ट्रेलर आउट: क्या सच में बदलेगा भारत का भविष्य? इंटरनेट पर छिड़ी ‘प्रोपेगेंडा vs सच’ की जंग!

2023 की सबसे ‘कॉन्ट्रोवर्शियल’ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स एक बार फिर धमाका करने लौट आए हैं। सीक्वल का नाम है “The Kerala Story 2: Goes Beyond” ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस बार फिल्म सिर्फ केरल तक नहीं, बल्कि पूरे इंडिया की कहानी कह रही है।

ट्रेलर की शुरुआत एक डरावनी आवाज़ से होती है  “अगले 25 साल में इंडिया एक इस्लामिक स्टेट बन जाएगा और यहाँ शरिया कानून चलेगा।” यह एक डायलॉग ही पूरी फिल्म का सबसे बड़ा ‘सस्पेंस’ और विवाद बन गया है।

पिछली बार सिर्फ केरल की बात थी, लेकिन इस बार राजस्थान, MP और साउथ इंडिया की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म ‘लव जिहाद’ के मुद्दे को बड़े लेवल पर दिखा रही है।

इस बार फिल्म में अदा शर्मा नहीं हैं। उनकी जगह उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं। ये तीनों लड़कियां धोखे और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी। फिल्म का नया मंत्र है “इस बार सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!” मेकर्स का कहना है कि यह उन लड़कियों की आवाज़ है जिन्हें प्यार के नाम पर गुमराह किया गया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘War’

 इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। कोई इसे ‘कड़वा सच’ कह रहा है, तो कोई इसे 2026 के इलेक्शन से पहले का ‘प्रोपेगेंडा’। कुछ लोग मज़े में पूछ रहे हैं “भाई, फिल्म का नाम केरल स्टोरी है, पर केरल कहाँ है?”

कब होगी रिलीज?

विपुल शाह की यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।  और क्रिटिक का खान है की फिल्म को लेकर जितना ज्यादा विवाद होगा, थिएटर में उतनी ही भीड़ बढ़ने वाली है। अब देखना ये है कि क्या ये नई स्टार कास्ट भी पहले पार्ट की तरह 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी?

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

15 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

15 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

15 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

15 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

16 hours ago