Trending News

हमले में घायल, फिर भी फैसले जारी ! Mojtaba Khamenei को लेकर अंदरखाने की बड़ी रिपोर्ट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभी भी उन गंभीर चोटों से उबर रहे हैं जो उन्हें उस हवाई हमले में लगी थीं, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई थी।


रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमले में मोजतबा खामेनेई के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा उनके पैरों में भी गंभीर चोट बताई जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घायल होने के बावजूद सक्रिय भूमिका

बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय खामेनेई अब भी मानसिक रूप से पूरी तरह सतर्क हैं और देश के अहम फैसलों में शामिल हो रहे हैं। वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और युद्ध और अमेरिका के साथ चल रही बातचीत जैसे बड़े मुद्दों पर अपनी राय दे रहे हैं।

जनता के बीच बना रहस्य

हमले के बाद से अब तक उनकी कोई नई तस्वीर, वीडियो या ऑडियो सामने नहीं आया है। ऐसे में उनकी स्थिति और लोकेशन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर “Where is Mojtaba?” जैसे सवाल भी ट्रेंड कर रहे हैं।

2014 नहीं, 2026 का टर्निंग पॉइंट

रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के पहले ही दिन हुए हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे। इसके बाद 8 मार्च को उन्हें देश का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर अब भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सत्ता पर पकड़ को लेकर सवाल

विशेषज्ञों का मानना है कि मोजतबा खामेनेई के लिए अपने पिता जैसी मजबूत पकड़ बनाना आसान नहीं होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वह अभी सत्ता के कई केंद्रों में से सिर्फ एक आवाज हैं और उन्हें अपनी विश्वसनीयता साबित करने में समय लगेगा।

सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं हो रहे?

कुछ सरकारी समर्थकों का मानना है कि मौजूदा हालात में उनका सार्वजनिक रूप से सामने न आना एक रणनीति भी हो सकती है, क्योंकि लगातार हो रहे हमलों के बीच उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मोजतबा खामेनेई की सेहत, उनकी भूमिका और सत्ता पर पकड़, तीनों ही मुद्दे फिलहाल रहस्य बने हुए हैं। लेकिन इतना साफ है कि ईरान इस वक्त एक नाजुक दौर से गुजर रहा है, जहां हर फैसला बेहद अहम साबित हो सकता है।

Afifa Malik

Recent Posts

ईरान में US से जंग के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियान और IRGC सेना में ठनी, समझें पूरा विवाद

मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के अंदरखाने से एक ऐसी खबर…

54 minutes ago

डगआउट में रो पड़े 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? जानें इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद अब क्या है अगला प्लान

नई दिल्ली। खेल के मैदान पर जीत और हार से अलग कभी-कभी कुछ ऐसी तस्वीरें…

3 hours ago

Hormuz Ship Attack: ओमान तट पर जहाज हमले से भड़का भारत! 11 भारतीय क्रू मेंबर्स में से 1 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में छिड़ी जंग की…

4 hours ago