OTT का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) इस समय सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। शो को शुरू हुए अभी सिर्फ सात दिन ही हुए हैं, लेकिन जेल के अंदर का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। इस बार सारी लाइमलाइट बटोर रही हैं बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा की वाइफ “सुनीता आहूजा” ने। जेल के कड़े नियमों और खराब खाने से परेशान होकर सुनीता का सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने न सिर्फ मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, बल्कि रोते हुए शो को लात मारने तक की बात कह दी है।
जेल के अंदर मिल रहे खाने की क्वालिटी को देखकर सुनीता आहूजा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इस खाने को हाथ लगाने से भी साफ मना कर दिया। गुस्से से तमतमाई सुनीता ने बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने मेकर्स की क्लास लगाते हुए कहा, “क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? यहां जो सूप दिया जा रहा है, उसका स्वाद गाय के मूत्र जैसा है। उन्होंने बाकी कैदियों से भी अपील की कि वे इस ‘कचरा’ खाने के खिलाफ स्टैंड लें और आवाज उठाएं।
भूखे पेट रात गुजारने के बाद अगली सुबह सुनीता पूरी तरह टूट गईं। कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते हुए उन्होंने अपनी इस हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपने पति गोविंदा को याद करते हुए एक बड़ा बयान दिया:
“मैं यहां सिर्फ फुटेज और टीआरपी के लिए अपनी डिग्निटी दांव पर नहीं लगा सकती। मुझे आज और इसी वक्त इस शो से बाहर निकलना है। जब मैं आ रही थी, तब चीची मुझे बार-बार मना कर रहे थे कि मत जा… लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी। जब-जब मैंने उनकी बात नहीं सुनी है, मुझे जिंदगी में पछताना पड़ा है।”
सुनीता ने मेकर्स के टास्क को भी पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया। ब्रेकफास्ट के लिए मिले एक आसान से सवाल-जवाब के टास्क में हिस्सा लेने से मना करते हुए उन्होंने कहा कि वह भूखी रहकर बीमार होना पसंद करेंगी ताकि मेकर्स उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर बाहर निकाल दें।
वीकेंड के एपिसोड में जब शो के होस्ट रितेश देशमुख जेल के अंदर पहुंचे, तो सुनीता खुद को संभाल नहीं पाईं। रितेश को देखते ही वह उनके गले लगकर रोने लगीं और गुहार लगाई कि उन्हें उनके बच्चों के पास वापस भेज दिया जाए। रितेश ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया और भरोसा दिया कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से बात करेंगे।
इस पूरे ड्रामे के बीच सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा को एक सरप्राइजिंग सपोर्ट मिला है। गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस “कश्मीरा शाह” ने सुनीता के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की है। कश्मीरा ने सुनीता के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूरी फैमिली उनके इस फैसले में उनके साथ खड़ी है। कश्मीरा ने उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने और परेशान करने वालों को करारा जवाब देने की सलाह दी है।
एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का यह शो अपनी बोल्डनेस और ड्रामे के लिए जाना जाता है, लेकिन सुनीता आहूजा का यह इमोशनल ब्रेकडाउन शो का अब तक का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। क्रिटिक्स का कहना है की अब देखना यह है कि क्या सुनीता वाकई शो को बीच में छोड़ देंगी या फिर वह इस जेल में सर्वाइव कर पाएंगी।
महिला अधिकारों और बॉडी ऑटोनॉमी को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने…
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है,…
मुंबई में मॉनसून की दस्तक एक बार फिर आफत बनकर टूटी है। रविवार की रात…
सेंसर बोर्ड के साथ 3 साल की लंबी कानूनी लड़ाई और 127 कट्स के विवाद…
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत एक बार फिर उसी अंदाज में हुआ,…
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट भारतीय शेयर बाजार के…