Trending News

GDP ग्रोथ के आंकड़ों से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, ये 10 शेयर रहे रॉकेट

शेयर बाजार में सोमवार को खुलते ही जोश और रौनक देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली और ट्रेडिंग का माहौल उत्साहपूर्ण रहा.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेजी हाल ही में आए शानदार GDP ग्रोथ आंकड़ों का सीधा असर है. खुलते ही दोनों इंडेक्स ने अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेजी से उन्नति की और निवेशकों में उत्साह का माहौल बन गया.

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बड़े शेयरों में तेज़ी

BSE सेंसेक्स सोमवार को 86,159 के नए उड़ान पर जाता नज़र दिखा, वहीं NSE निफ्टी ने भी तेज़ शुरुआत करते हुए 26,325 का नया उच्चतम स्तर जा पंहुचा.

शुरुआती कारोबार के दौरान अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में तेज़ी देखने को मिली और ये सकारात्मक निवेश माहौल का संकेत दे रहे हैं.

सेंसेक्स झटके में नए शिखर पर, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 30 शेयरों वाला यह इंडेक्स पिछले बंद 85,706.67 के मुकाबले तेजी के साथ 86,065.92 पर खुला और कुछ ही देर में 86,159.02 के स्तर तक पहुँच गया। यह सेंसेक्स का नया 52-वीक हाई है।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी जोरदार तेजी के साथ खुला और अपने ओपनिंग स्तर पर ही नए शिखर पर पहुँच गया। निफ्टी ने पिछले बंद 26,202.95 की तुलना में तेजी लेकर 26,325.80 पर ओपन किया, जो इसका नया 52-वीक हाई भी है।

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

2 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

5 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

6 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

6 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

6 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

6 hours ago