Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: स्कूलों के पास नहीं बिकेगा ‘Sting’! सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर FSSAI हुई सख्त
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > स्कूलों के पास नहीं बिकेगा ‘Sting’! सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर FSSAI हुई सख्त
Trending Newsराज्य

स्कूलों के पास नहीं बिकेगा ‘Sting’! सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर FSSAI हुई सख्त

news desk
Last updated: July 3, 2026 5:03 pm
news desk
Share
SHARE

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में ‘Sting’ जैसी एनर्जी ड्रिंक्स और किसी भी तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। विधानसभा में भारी बहस के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ‘FDA’ मंत्री नरहरी झिरवाल ने इस फैसले की घोषणा की। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पूरे देश में बच्चों के बीच एनर्जी ड्रिंक्स की बढ़ती लत को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Contents
“शराब से भी ज्यादा खतरनाक है यह लत”FSSAI के रडार पर आईं 6 बड़ी कंपनियांमिलावट और नशीले पदार्थों पर भी होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’आगे क्या होगा?

“शराब से भी ज्यादा खतरनाक है यह लत”

यह पूरा मामला बीजेपी विधायक विक्रम पाचपुते द्वारा विधानसभा में उठाए जाने के बाद गरमाया। चर्चा के दौरान विधायकों ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि ‘Sting’ और इसके जैसी अन्य एनर्जी ड्रिंक्स की बोतलों पर साफ तौर पर लिखा होता है कि यह ‘बच्चों के लिए अनुशंसित नहीं है’ इसके बावजूद ये ड्रिंक्स स्कूलों के ठीक बाहर धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।

विधायक पाचपुते ने सदन में बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा:
“अगर बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके लॉन्ग टर्म असर को देखा जाए, तो यह एनर्जी ड्रिंक स्कूली बच्चों के लिए शराब से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है।” विधायकों ने सरकार से मांग की है कि क्या भविष्य में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ऐसी ड्रिंक्स बेचना पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित किया जा सकता है?

FSSAI के रडार पर आईं 6 बड़ी कंपनियां


महाराष्ट्र सरकार का यह फैसला देश की शीर्ष खाद्य नियामक संस्था FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) की कार्रवाई से भी मेल खाता है। FSSAI ने हाल ही में ‘Sting’, ‘Red Bull’, ‘Monster’ और ‘Campa Energy’ जैसी 6 बड़ी एनर्जी ड्रिंक कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

FSSAI का मानना है कि ये कंपनियां विज्ञापनों में “शरीर और दिमाग को तुरंत ऊर्जा देने” या “फोकस बढ़ाने” जैसे भ्रामक दावे करती हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इन ड्रिंक्स में कैफीन और चीनी की मात्रा इतनी अधिक होती है कि यह बच्चों के दिल की धड़कन, नींद और मानसिक एकाग्रता को बुरी तरह प्रभावित करती है। यह वास्तविक ऊर्जा नहीं, बल्कि कुछ समय के लिए थकान को दबाने का एक जरिया है।

मिलावट और नशीले पदार्थों पर भी होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’


सदन में सिर्फ एनर्जी ड्रिंक्स ही नहीं, बल्कि स्कूलों के बाहर फ्लेवर्ड पान, मावा और अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थों की बिक्री का मुद्दा भी गूंजा। विधायकों ने शिकायत की कि बच्चों को आकर्षित करने वाले फ्लेवर्ड मिल्क में भी भारी मात्रा में चीनी और हानिकारक केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं।
इस पर मंत्री नरहरी झिरवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार ने इन सभी संदिग्ध प्रोडक्ट्स की जांच के लिए एक हाई-लेवल इंटरनल कमेटी का गठन कर दिया है।

आगे क्या होगा?

FDA को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू करें और स्कूलों के 500 मीटर के भीतर ऐसी ड्रिंक्स की ब्रिकी को रोकें। राज्य के सभी स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वे बच्चों और अभिभावकों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करें, ताकि उन्हें इन अत्यधिक कैफीन वाले पेय पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Campa Energy, Energy Drink Side Effects, FDA Maharashtra, Food Safety India, FSSAI Strict Action, Health Awareness, High Caffeine Drinks, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Kids Health India, Maharashtra Government Decision, Monster Energy, Red Bull India, School Child Safety, School Zone Ban, Sting Energy Drink Ban, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Revolt ने लॉन्च की नई RVX इलेक्ट्रिक बाइक! शुरुआती कीमत पर मिलेगी प्रीमियम स्पोर्टी बाइक और 160 Km की रेंज
Next Article खामेनेई को दफनाने के वक्त क्यों गायब रहेंगे उनके बेटे मुज्तबा? शिया कानूनों के बीच खड़े हुए ये 2 बड़े सवाल, जानिए इनसाइड स्टोरी

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?