Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT का शिकंजा और कसा! चंपत राय से 6 घंटे पूछताछ, जल्द हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT का शिकंजा और कसा! चंपत राय से 6 घंटे पूछताछ, जल्द हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT का शिकंजा और कसा! चंपत राय से 6 घंटे पूछताछ, जल्द हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां

vineet verma
Last updated: July 3, 2026 10:43 am
vineet verma
Share
SHARE

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब छह घंटे तक गहन पूछताछ की। जांच एजेंसी अब पूरे दान प्रबंधन तंत्र की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

Contents
दान प्रबंधन व्यवस्था पर रहा एसआईटी का फोकससुरक्षा व्यवस्था की भी हो रही जांचचंपत राय के इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी और प्रशासनिक हलचलमुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड परअब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

दान प्रबंधन व्यवस्था पर रहा एसआईटी का फोकस

गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसआईटी की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची। इससे पहले भी चंपत राय से तीन घंटे पूछताछ हो चुकी थी, लेकिन इस बार सवाल-जवाब का दौर करीब छह घंटे तक चला। जांच के दौरान नकद चढ़ावे के संग्रह, उसकी गिनती और बैंक में जमा कराने की पूरी प्रक्रिया को लेकर ट्रस्ट पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई।

एसआईटी यह भी पता लगा रही है कि नकदी की गिनती के लिए आउटसोर्स एजेंसी की नियुक्ति कैसे हुई, भारतीय स्टेट बैंक के साथ कैश मैनेजमेंट को लेकर क्या व्यवस्था थी और किस अधिकारी को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था की भी हो रही जांच

जांच एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि कर्मचारियों की तलाशी, सीसीटीवी निगरानी और निगरानी व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों और आउटसोर्स एजेंसी की भूमिका की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चोरी को अंजाम देने में किसी तरह की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं थी।

चंपत राय के इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी और प्रशासनिक हलचल

दान प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद चंपत राय ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल एकांतवास में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने करीबी लोगों से कहा है कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो चुकी है और वह इस विवाद के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते। ट्रस्ट की अगली बैठक सोमवार को प्रस्तावित है, जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा से जुड़े मामलों पर फैसला हो सकता है।

मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर

मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला को पहली बार पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रजत वर्मा ने उसे 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की है। पुलिस के अनुसार, अविनाश के घर से 20.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। एसआईटी की सिफारिश पर यह रिमांड ली गई है और पूछताछ में मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश पांडे शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 79.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। जांच के दौरान यह रकम बाथरूम और उपलों के बीच छिपाकर रखी गई मिली थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Anil Mishra, Avinash Shukla, ayodhya news, Champat Rai, Donation Theft Case, Ram Janmabhoomi Trust, Ram Mandir Donation Theft, SIT Investigation, Uttar Pradesh News, अनिल मिश्रा, अयोध्या न्यूज, अविनाश शुक्ला, उत्तर प्रदेश समाचार, एसआईटी जांच, चढ़ावा चोरी मामला, चंपत राय, राम जन्मभूमि ट्रस्ट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, राम मंदिर विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आमिर खान ने तीसरी शादी पर लगाई मुहर! 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे, बोले- ‘सबकी दुआ चाहिए’
Next Article Weather Update: यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट की…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?