Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: सीएम पद छोड़ राहुल गांधी की टीम में शामिल होंगे सिद्धारमैया! जानिए कर्नाटक की राजनीति में कैसे अहम खिलाड़ी बने थे सिद्धारमैया?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सीएम पद छोड़ राहुल गांधी की टीम में शामिल होंगे सिद्धारमैया! जानिए कर्नाटक की राजनीति में कैसे अहम खिलाड़ी बने थे सिद्धारमैया?
Trending Newsसियासी

सीएम पद छोड़ राहुल गांधी की टीम में शामिल होंगे सिद्धारमैया! जानिए कर्नाटक की राजनीति में कैसे अहम खिलाड़ी बने थे सिद्धारमैया?

news desk
Last updated: May 28, 2026 3:03 pm
news desk
Share
SHARE

कर्नाटक में चल रहे सत्ता के संघर्ष को आखिरकार राहुल गांधी ने सुलझा लिया। दिल्ली में हुई लेवल बैठक के बाद राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को इस्तीफा देने के लिए मना लिया। यहीं से कर्नाटक की राजनीति डीके शिवकुमार के हाथ चली गई। 2023 में चुनाव जीतने के बाद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर लंबी खींचतान चली। अंदरखाने की बात मानी जाए तो तब 2.5-2.5 साल की डील हुई थी।

आखिर कौन हैं सिद्धारमैया, जिनसे इस्तीफा लेने के लिए राहुल गांधी को इनवॉल्व होना पड़ा। दरअसल कर्नाटक की राजनीति में पिछले 2 दशक से सिद्धारमैया एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। राजनीतिक शैली और सहज अंदाज उन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता चला गया। वो कांग्रेस के मजबूत चेहरे बन गए थे। लेकिन सिद्धारमैया ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से नहीं की थी।

12 अगस्त 1948 को कर्नाटक के मैसूर जिले के सिद्धारामनहुंडी गांव में एक साधारण किसान परिवार के घर जन्मे सिद्धारमैया ने मैसूर विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और कुछ समय तक वकालत भी की। लेकिन जल्द ही वो राजनीति की तरफ मुड़ गए।

1983 में पहली बार विधायक बने। उस समय कर्नाटक की राजनीति रामकृष्ण हेगड़े और एच.डी. देवेगौड़ा के इर्द-गिर्द घूम रही थी। बाद में सिद्धारमैया भी जनता पार्टी में शामिल हो गए। 1985 में रामकृष्ण हेगड़े की सरकार में मंत्री बने। 1994 में वो देवेगौड़ा सरकार में मंत्री बने। 2006 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और कांग्रेस के प्रमुख चेहरे बनते चले गए।

साल 2013 में जब कांग्रेस ने चुनाव जीता तो सिद्धारमैया पहली बार सीएम बने। इसके बाद 2023 में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद उन्होंने दोबारा सीएम पद की शपथ ली।

सिद्धारमैया की राजनीति का सबसे चर्चित पहलू उनका अहिंदा फॉर्मूला रहा है। AHINDA यानी अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और दलित समुदायों का सामाजिक गठजोड़। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी सामाजिक समीकरण ने उन्हें कर्नाटक की राजनीति में लगातार मजबूत बनाए रखा।

अब जब सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं, तो कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। साथ ही उनके बेटे को मंत्रिमंडल में अहम पद भी दिया जा सकता है। ओबीसी वर्ग से आने वाले सिद्धारमैया वो शख्सियत हैं जिन्होंने दिग्गज राजनेताओं के बीच अपनी जगह बनाई, अपने ठेठ अंदाज से लोगों को जोड़ा और जब पार्टी ने कहा तो अपना इस्तीफा भी दे दिया। अब कांग्रेस ने उनसे कहा है कि वो खुद जो भी भूमिका चाहेंगे, पार्टी उन्हें देगी।

सूत्रों की मानें तो अब सिद्धारमैया केंद्र की राजनीति में जा सकते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AHINDA, BreakingNews, CMResignation, Congress, CongressLeadership, DKShivakumar, IndianPolitics, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IndiaPolitics, KarnatakaCM, KarnatakaNews, KarnatakaPolitics, Mysuru, NewsUpdate, PoliticalDrama, PoliticalUpdate, PowerShift, Rahul Gandhi, RahulGandhi, Siddaramaiah, Siddu, Trending News, TrendingNow, ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CBSE “OSM” मामले पर शिक्षा मंत्री का बयान- ‘मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं’! राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप
Next Article मर्डर मिस्ट्री और बॉक्सिंग का खूनी खेल मचा रहा OTT पर तहलका, क्या आपने देखी Netflix की सबसे हिट ये डार्क थ्रिलर ‘Glory’

फीचर

View More

Reality Check: क्या सच में सूरज देवता हर साल ज्यादा आग बरसा रहे हैं, या ‘एसी’ (AC) कल्चर ने छीन ली हमारी सहनशक्ति?

Climate Change vs Lifestyle Analytics: हर साल जैसे ही मई का महीना आता है, देश के तमाम शहरों में एक…

By news desk 5 Min Read

2029 की राजनीति का सबसे बड़ा खेल !क्या बिखर जाएगा विपक्ष?

देश की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा राजनीतिक खेल शुरू हो…

5 Min Read

क्या है मलबे का भूगोल और “Yellow Line”! जहाँ गाज़ा की ज़िंदगी और मौत का फैसला एक लकीर करती है

गाज़ा में महीनों से चल रही जंग ने न सिर्फ़ इमारतें गिराईं,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

मर्डर मिस्ट्री और बॉक्सिंग का खूनी खेल मचा रहा OTT पर तहलका, क्या आपने देखी Netflix की सबसे हिट ये डार्क थ्रिलर ‘Glory’

OTT की दुनिया में इन दिनों एक नई वेब सीरीज ने सबका ध्यान तो अपनी तरफ़ खीचा ही है साथ…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

CBSE “OSM” मामले पर शिक्षा मंत्री का बयान- ‘मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं’! राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप

CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर अब देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

भोपाल-नोएडा के बाद अब लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! शादी के 6 महीने बाद संदिग्ध मौत, पति समेत 5 हुए गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल और नोएडा के…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

YO-YO Honey Singh ने बताया अपना वो सीक्रेट जिसने तोड़ा फैंस का दिल! 7 साल के मेंटल डिप्रेशन पर तोड़ी चुप्पी

फेमस रैपर और पॉप स्टार Yo Yo Honey Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?