Trending News

क्या आपके फोन में भी हैं प्राइवेट फोटोज? सावधान! एक क्लिक में हो सकती हैं ट्रांसफर साइबर ठग के पास — जानिए कैसे चलता था सेक्सटॉर्शन का पूरा फिशिंग गेम

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे कुख्यात साइबर अपराधी को दबोचा है जो सोशल मीडिया पर दोस्ती का जाल बिछाकर नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को सेक्सटॉर्शन (यौन ब्लैकमेलिंग) का शिकार बना रहा था. इस शातिर ने ‘फिशिंग लिंक’ का इस्तेमाल करके सैकड़ों पीड़ितों की निजी तस्वीरें चुराईं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की जबरन वसूली की.

अपराध का हाईटेक तरीका

आरोपी मुख्य रूप से सोशल मीडिया (जैसे फेसबुक) पर नाबालिग लड़कियों और युवा महिलाओं को निशाना बनाता था. वह दोस्ती का नाटक करके पीड़ितों का विश्वास जीतता था. विश्वास जीतने के बाद, आरोपी पीड़ितों को एक फिशिंग लिंक भेजता था. जैसे ही पीड़िता इस लिंक पर क्लिक करती थीं, उनके फोन से उनकी निजी, तस्वीरें और वीडियो आरोपी के पास ट्रांसफर हो जाते थे. तस्वीरे और वीडियो हासिल करने के बाद, आरोपी ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था.
वह पीड़ितों को उनकी तस्वीरें इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था. इस डर का फायदा उठाकर वह पीड़ितों से जबरन पैसे वसूल करता था. यह ‘सेक्सटॉर्शन’ का एक हाईटेक मामला है.

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी तक पहुँचने के लिए महीनों की तकनीकी और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया. आरोपी को नोएडा के सेक्टर-128 से गिरफ्तार किया गया. जाँच में पता चला कि यह आरोपी एक आदतन अपराधी है.

वो 2020 में भी एक नाबालिग लड़की को बहकाकर अश्लील तस्वीरें साझा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था. फिर जमानत पर छूटने के बाद, वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बिहार स्थित अपने गांव भाग गया था, लेकिन वहाँ से भी अपनी ब्लैकमेलिंग की गतिविधियाँ उसने जारी रखीं.

पुलिस ने सभी पीड़ितों से अपील की है कि वे डरें नहीं और आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं. पुलिस ने यह आश्वासन भी दिया है कि शिकायत करने वाली पीड़ितों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी.

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

4 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

10 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

11 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

13 hours ago