Trending News

हंसी की दुनिया में छा गया सन्नाटा! कॉमेडी के जादूगर सतीश शाह ने मुंबई में ली आखिरी सांस!

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आई है — मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 74 साल की उम्र में उन्होंने आज यानी 25 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे आखिरी सांस ली. उनके पीए रमेश ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार सतीश शाह की मौत किडनी फेलियर की वजह से हुई. उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

हंसी के बादशाह, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता


25 जून 1951 को मुंबई में जन्मे सतीश शाह को उनके शानदार कॉमिक टाइमिंग और जोश भरे अभिनय के लिए जाना जाता था. 80s और 90s की कल्ट फिल्मों  ‘जाने भी दो और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में उनके रोल के लिए आज भी लोग याद करते हैं. टीवी की दुनिया में उनका रोल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रूप में आइकॉनिक बन गया. उनका यह किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि शो बंद होने के सालों बाद भी सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग्स और क्लिप्स वायरल होते रहते हैं.

बॉलीवुड से टीवी तक छोड़ी गहरी छाप


सतीश शाह ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाए. उन्होंने अपनी कॉमिक एनर्जी और दिल छू लेने वाले एक्सप्रेशंस से हर किरदार को जिंदा कर दिया. उन्होंने प्रोड्यूसर मधु शाह से शादी की थी. सतीश शाह के जाने से पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सच में, सतीश शाह ने जैसे लोगों को हंसाया, वैसा बहुत कम लोग कर पाते हैं. उनकी मुस्कान और कॉमेडी हमेशा याद की जाएगी.

news desk

Recent Posts

लामार्टिनियर कॉलेज के अश्विन चौहान व देवांश विज बालक एकल के अंतिम 16 में

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंटलखनऊ । लामार्टिनियर कॉलेज के  छात्र अश्विन चौहान व…

57 minutes ago

आर्म बॉक्सिंग के राष्ट्रीय शिविर में निखरी प्रतिभाएं, अब एशियन चैंपियनशिप पर खिलाड़ियों की नज

लखनऊ।  तीन दिन तक चले आर्म बॉक्सिंग इंडिया राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर-2026 का समापन हुआ तो…

1 hour ago

ईद-उल-अजहा 2026: अमेरिका में रहने वाले मुसलमान कैसे मनाते हैं बकरीद?

ईद-उल-अजहा, जिसे भारत में आमतौर पर बकरीद के नाम से जाना जाता है, इस्लाम धर्म…

4 hours ago

पंजाब नगर निकाय चुनाव: क्या AAP की पकड़ कमजोर हो रही है?

पंजाब की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। राज्य में होने वाले…

6 hours ago

गर्मी का कहर और बिजली संकट: रिन्यूएबल एनर्जी की असल चुनौती क्या है?

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग अचानक तेजी से…

6 hours ago

नाखूनों में बदलाव क्या बताते हैं? जानिए पोषण, चोट और बीमारियों के छिपे संकेत

हम अक्सर अपने नाखूनों को सिर्फ सौंदर्य या सफाई के नजरिए से देखते हैं, लेकिन…

7 hours ago