Trending News

“मैं देश का हनुमान हूं” बोलते ही गूंज उठा मंच! पवन सिंह के देशभक्ति वाले अंदाज़ पर फैंस बोले – यही हैं सच्चे टीआरपी किंग!

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों MX Player के सिंगिंग रियलिटी शो ‘iPopstar’ में जज की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत होते ही पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने मंच से अपने दिल की बात कही, जो देशभक्ति से ओतप्रोत थी. फैंस इसे उनकी पुरानी दुश्मनी का जवाब मान रहे हैं, खासकर खेसारी लाल यादव और पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच.

मंच पर गरजे पावर स्टार

शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस खत्म होते ही पवन सिंह ने कहा, “मैं आपके पास आकर थोड़ा गरजना चाहता हूं. मैं देश का हनुमान हूं और ये देश मेरा राम है. सीना चीर के दिखा दूंगा कि अंदर बैठा हिंदुस्तान है” उनके चेहरे पर गुस्सा और आंखों में देशभक्ति का जुनून साफ झलक रहा था. यह बयान सुनते ही पूरा मंच तालियों से गूंज उठा. पवन सिंह, जो शो में मस्ती-मजाक के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट्स भी शेयर करते हैं, इस बार दुश्मनों को ललकारते दिखे.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है. फैंस ने इसे ‘टीआरपी किंग’ का तमगा दिया. एक यूजर ने लिखा, “पवन भइया की बात ही अलग है” दूसरे ने कहा, “दुआ के साथ आपने उन्हें कट्टर हिंदू होने का तीर मार दिया” कई फैंस ने ‘हनुमान जी की कृपा’ का जिक्र किया. एक पोस्ट में लिखा गया, “पूरा बॉलीवुड एक तरफ, पवन सिंह एक तरफ!” यह बयान पवन सिंह की सादगी और जोश को दर्शाता है, जैसा कि शो के एक अन्य इमोशनल मोमेंट में उन्होंने अपनी गरीबी की याद साझा की, “मुझे भी मेरे घर की याद आ गई… मैं बहुत गरीब परिवार से था. आज भी मैं गरीब हूं… मेरे पास दुआ की संपत्ति है”

शो की सफलता, पवन सिंह बने नए टीआरपी किंग

‘iPopstar’ में पवन सिंह की एंट्री से शो की रेटिंग्स आसमान छू रही हैं. हाल ही में ‘Rise and Fall’ शो में अपनी जिंदगी के संघर्ष साझा करने के बाद उनकी डिमांड बढ़ गई है. एक पोस्ट में कहा गया, “पवन सिंह नए TRP किंग बनते जा रहे हैं. MX Player के iPopstar में मेहमान बनकर गए थे, अब जज हैं” फैंस उनकी सादगी और स्टेज प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं.

विवादों का साया,चुनावी कयास और दुश्मनी का जवाब?

कुछ दिन पहले तक पवन सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थीं. लेकिन पत्नी ज्योति सिंह से विवाद के बाद उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया. ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं, जबकि खेसारी लाल यादव को छपरा से टिकट मिला. खेसारी ने प्रचार के दौरान कई बार पवन सिंह का मजाक उड़ाया. एक इंटरव्यू में खेसारी ने कहा, “मैं पवन सिंह का चमचा नहीं हूं. कितना गिरोगे? भाभी का इतना बड़ा अपराध भी नहीं था” ज्योति सिंह ने पवन पर गंभीर आरोप लगाए, जैसे एबॉर्शन पिल्स देने और टॉर्चर करने के.

फैंस का मानना है कि iPopstar मंच से पवन सिंह ने इसी दुश्मनी का जवाब दिया. एक यूजर ने लिखा, “इसके साथ ही ये भी बता दिया कि वो अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं. इसलिए उनकी भक्ति पर शक मत करना ” पवन सिंह ने हाल ही में अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप पर भी चुप्पी तोड़ी, कहा, “मैंने कभी किसी को ‘आई लव यू’ नहीं कहा” यह विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री की पुरानी दुश्मनी को फिर से उजागर कर रहा है.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

9 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

9 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

9 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

14 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

14 hours ago