Latest News

‘संभल हिंसा’ की गोपनीय रिपोर्ट पर उठे सवाल? सपा ने क्यों कहा – ध्यान भटकाने वाली रिपोर्ट ?

पिछले साल यूपी के संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए बनाई गई न्यायिक कमेटी ने गुरूवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. 450 पन्ने की इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे हुए हैं. जिसमें सबसे अहम है संभल की आबादी को लेकर किया गया दावा. सूत्रों की माने तो रिपोर्ट के अनुसार आजादी के बाद से संभल की डेमोग्राफी बदल गई है. जहां आजादी के समय संभल में 45 प्रतिशत हिंदु थे वहीं अब सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत ही हिंदू बचे हैं.

इसके अलावा शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर को लेकर भी रिपोर्ट में जिक्र है. सूत्रों की माने तो हरिहर मंदिर के ऐतिहासिक दावे मिले हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाया है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि ‘गोपनीय रिपोर्ट सीएम को सौंपी जाती है लेकिन ये रिपोर्ट मीडिया को भी सौंप दी गई, ऐसे में ये रिपोर्ट गोपनीय कैसे है. ऐसी गोपनीय रिपोर्ट के बारे में जनता जानती है, ये रिपोर्ट सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आई है’

संभल के राजनीतिक घरानों की वायरल कहानी का सच

गुरूवार को ही एक चौंकाने वाली बात देखी गई. तमाम पत्रकारों के व्हाट्स एप पर एक रिपोर्ट आई. जिसमें संभल के दो राजनीतिक घरानों के बीच के विवाद का पूरा ब्यौरा था. ये दोनों राजनीतिक घराने नबाब इकबाल महमूद और डॉ शफीकुर्रहमान बर्क से जुड़े हुए हैं. इस वायरल कहानी में डॉ शफीकुर्रहमान बर्क और उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क को कट्टर बताया गया और इनके समर्थकों को संभल हिंसा के लिए दोषी बताया गया. वहीं इकबाल महमूद को शॉफ्ट नेता बताया गया. दोनों परिवारों की रंजिश के पीछे तुर्क और पठान का आधार भी दिया. व्हाट्स एप पर वायरल इस कहानी के अनुसार बर्क परिवार तुर्क जाति से संबंध रखती है तो इकबाल महमूद पठान जाति से और दोनों के बीच 1960 से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है.

हालांकि व्हाट्स एप पर वायरल होने वाली कहानी के प्रमाणिकता की पुष्टि इंडियन प्रेस हाऊस नहीं करता है. बहरहाल संभल हिंसा की रिपोर्ट और उसके सियासी मायनों की चर्चा शुरू हो चुकी है जिसके 2027 तक और तेज होने की उम्मीद लगाई जा रही है.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

9 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

12 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

12 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

12 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

13 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

13 hours ago