Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मॉस्को पर यूक्रेन के बड़े हमले को रूस ने किया विफल, 34 ड्रोनों को किया ध्वस्त! शांति वार्ता की उम्मीदों को लग सकता है झटका?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मॉस्को पर यूक्रेन के बड़े हमले को रूस ने किया विफल, 34 ड्रोनों को किया ध्वस्त! शांति वार्ता की उम्मीदों को लग सकता है झटका?
Trending Newsवर्ल्ड

मॉस्को पर यूक्रेन के बड़े हमले को रूस ने किया विफल, 34 ड्रोनों को किया ध्वस्त! शांति वार्ता की उम्मीदों को लग सकता है झटका?

news desk
Last updated: October 27, 2025 11:08 am
news desk
Share
मॉस्को पर यूक्रेन के बड़े हमले को रूस ने किया विफल
मॉस्को पर यूक्रेन के बड़े हमले को रूस ने किया विफल,
SHARE

मॉस्को: रविवार रात यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर 34 ड्रोन से बड़ा हमला किया. लेकिन रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने तेजी और सटीकता दिखाते हुए सभी ड्रोन मार गिराए. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले के दौरान किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से शहर के चार प्रमुख हवाई अड्डों में से दो को करीब ढाई घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. माना जा रहा है कि यह अब तक मॉस्को पर यूक्रेन की ओर से किया गया सबसे बड़ा ड्रोन हमला था, जिसे रूस ने पूरी तरह नाकाम कर दिया

हमले की टाइमलाइन और प्रभाव

रूसी राजधानी के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि ‘हमला रविवार रात 10 बजे (मॉस्को समयानुसार, 1900 GMT) से शुरू हुआ और छह घंटे तक चला. सोबयानिन के अनुसार, मॉस्को क्षेत्र में धुंआ देखा गया और कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं’. रूसी विमानन निगरानी एजेंसी रोसावियात्सिया ने पुष्टि की कि ‘हवाई सुरक्षा पुख्ता करने के लिए डोमोडेडोवो हवाई अड्डा और झुकोवस्की हवाई अड्डा को 2240 GMT से लगभग 2.5 घंटे के लिए बंद कर दिया गया. हालांकि, बाद में सभी चार प्रमुख हवाई अड्डों (डोमोडेडोवो, शेरेमेत्येवो, वनुकोवो और झुकोवस्की) पर उड़ानें पूरी तरह से रोक दी गईं’.

नुकसान का अंदाज़ा और रूस की प्रतिक्रिया

बता दें कि अब तक किसी बड़े नुकसान या लोगों के घायल होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस हमले का निशाना सेना के ठिकाने, ईंधन भंडार और रूस की सेना से जुड़ी ज़रूरी जगहें थीं. बता दें कि रूस आमतौर पर अपने क्षेत्र में यूक्रेनी हमलों से हुए नुकसान का पूरा विवरण तभी साझा करता है, जब नागरिक संपत्ति प्रभावित हो. ओएसआईएनटी स्रोतों के अनुसार, यूक्रेन ने कई दिशाओं से दर्जनों ड्रोन तैनात किए, जो मॉस्को के केंद्र तक पहुंचे. सोशल मीडिया पर वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिनमें क्रेमलिन के पास मोबाइल एंटी-ड्रोन टीमों की तैनाती दिखाई दे रही है. रूसी सेना ने दावा किया कि इंटरसेप्शन रेट लगभग 100% रहा.

यूक्रेन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं

कीव की ओर से इस हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, यूक्रेन ने पहले कहा था कि उसके हमलों का उद्देश्य रूस के युद्ध प्रयासों के लिए जरूरी ढांचे को निशाना बनाना है. एक तरफ लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की उम्मीदें जताई जा रही हैं. लेकिन इस ताज़ा ड्रोन हमले से शांति वार्ता की उम्मीदों को झटका लग सकता है. यह हमला रूस द्वारा कीव पर हाल में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AirDefense, #BreakingNews, #dead, #droneattack, #DroneStrike, #indianpresshouse, #Moscow, #PoliticalNews, #Russia, #russiagovernment, #RussiaNews, #RussianMissiles, #Ukraine, #UkraineAttack, #ukrainecounterattack, #UkraineCrisis, #UkraineWar, #ukraingovernment, #worldaffair, #worldwar
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ रेलवे हॉस्पिटल आग हादसा लखनऊ : रेलवे हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़कंप, स्टाफ की फुर्ती से बचीं 22 ज़िंदगियाँ
Next Article जैकी चैन संग कैजुअल लुक में दिखे ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ से पहले जैकी चैन संग कैजुअल लुक में दिखे ऋतिक रोशन, दोनों की एक साथ फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड

फीचर

View More

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले सामने आने के बाद देशभर में ई-रिक्शा की…

By vineet verma 7 Min Read

12 नहीं, सिर्फ 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट? जानिए कानून, खर्च और किरायेदारों से जुड़े 7 बड़े सवालों के जवाब

नई दिल्ली: देशभर में किराए पर घर लेने के दौरान एक बात…

4 Min Read

अमरनाथ यात्रा में हर किसी को नहीं होते ‘अमर पक्षी’ के दर्शन! मान्यता है जिस पर होती है भोलेनाथ की कृपा, वही देख पाता है कबूतरों का जोड़ा

जम्मू: बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर धार्मिक आस्था और…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले हजारों कब्रें तैयार! आखिर ईरान को किस बात का है सबसे बड़ा डर?

तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की कई दिनों तक चलने वाली अंतिम विदाई को लेकर पूरे देश…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

Instagram पर बच्चों से जुड़े ऑफेंसिव ऐड्स को लेकर भारत सरकार ने Meta को भेजा समन! WhatsApp को लेकर भी बढ़ा सस्पेंस

सोशल मीडिया दिग्गज मेटा “Meta” की मुश्किलें भारत में बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत सरकार के आईटी मंत्रालय (MeitY)…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

स्मार्ट इनवेस्टर्स की पहली पसंद बना Cera Sanitaryware! दमदार रिटर्न के साथ बंपर डिविडेंड देने का अनाउंसमेंट, देखें पूरी डिटेल

शेयर बाजार में धमाल मचाने वाली कंपनी Cera Sanitaryware ने अपने इनवेस्टर्स की चांदी कर दी है। कंपनी ने फाइनेंशियल…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

मार्केट में तेजी की हैट्रिक! आईटी बूम और क्रूड की नरमी से सेंसेक्स 77,763 पर बंद, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

भारतीय शेयर बाजार इस समय फुल-ऑन एक्शन मोड में है। ग्लोबल मार्केट के प्रेशर और उतार-चढ़ाव को ठेंगा दिखाते हुए…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?