वर्ल्ड

रूस ने यूक्रेन पर दागे 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें, राजधानी कीव से ओडेसा तक दर्जनों इमारतें तबाह, जेलेंस्की ने विश्व समुदाय से मांगी मदद

यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने बीती रात एक बार फिर से यूक्रेन पर भीषण हमला किया है, जिससे शहरों की इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचा है.
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक रूस ने 595 विस्फोटक ड्रोन और के साथ-साथ 48 मिसाइलें दागीं हैं, इनमें से यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया था.

बमबारी ने कई क्षेत्रों को निशाना बनाया

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि कीव के अलावा ज़ापोरिज़िया, खमेलनित्सकी, सुमी, मायकोलाइव, चेर्निहाइव और ओडेसा के इलाकों में रूस से भीषण बमबारी की है, जिसमें में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं.

इसके साथ ही ज़ापोरिज़िया के क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने मीडिया को बताया कि इलाके में घायल हुए 27 लोगों में तीन बच्चे शामिल हैं. राजधानी में दो दर्जन से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

कीव में हताहतों की पुष्टि

कीव शहर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम के ज़रिए जानकारी दी है कि शहर के रिहायशी इलाकों में हुए हमले में 10 लोग घायल हुए. मरने वालों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है. धमाके के बाद शहर के केंद्र के पास से उठता घना काला धुआं देखा गया था. तकाचेंको ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, “रूसियों ने बच्चों का डेथ काउंटर फिर से शुरू कर दिया है.”

जेलेंस्की ने की विश्व समुदाय से अपील

जेलेंस्की ने रूस के इस हमले को “घिनौना” करार देते हिए कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र महासभा वीक के समापन पर हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मॉस्को लड़ाई और हत्याओं को जारी रखना चाहता है, और इसके लिए दुनिया से सबसे कड़े दबाव की जरूरत है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

8 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

8 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

9 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

9 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

9 hours ago