Trending News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान: RSS, संघ परिवार और सनातनी मानसिकता को बताया सामाजिक खतरा, RSS को बताया आंबेडकर विरोधी संगठन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों से सनातनियों की संगति से बचने और राष्ट्रीय RSS व संघ परिवार से सावधान रहने की अपील की है. मैसूर विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह और नए ज्ञान दर्शन भवन के लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा, “अपनी संगति ठीक रखें. उन लोगों से जुड़ें जो समाज के लिए खड़े हैं, न कि उनसे जो सामाजिक परिवर्तन का विरोध करते हैं या सनातनियों के साथ हैं”

RSS और आंबेडकर पर टिप्पणी

सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि आरएसएस और संघ परिवार ने ऐतिहासिक रूप से डॉ. भीम राव आंबेडकर और उनके द्वारा बनाए गए संविधान का विरोध किया है. चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता फेंके जाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “यह कृत्य एक सनातनी की ओर से हुआ, जो समाज में रूढ़िवादी तत्वों की मौजूदगी को दर्शाता है. इसे केवल दलितों को नहीं, बल्कि सभी को निंदा करना चाहिए, तभी समाज बदलाव की ओर बढ़ेगा”

आंबेडकर के योगदान की प्रशंसा

आंबेडकर को दूरदर्शी बताते हुए सिद्धारमैया ने कहा, “बाबा साहब ने ज्ञान अर्जित कर समाज को समझा और जीवन भर इसका उपयोग समाज सुधार के लिए किया” उन्होंने भाजपा और संघ परिवार पर आंबेडकर के नाम पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया, जिसमें यह दावा शामिल है कि कांग्रेस ने चुनावों में उन्हें हराया. सच्चाई बताते हुए उन्होंने कहा, “आंबेडकर ने खुद लिखा कि सावरकर और डांगे ने मुझे हराया. इस झूठ को उजागर करना जरूरी है” सिद्धारमैया ने बुद्ध, बासव और आंबेडकर के विचारों में विश्वास जताया और तार्किकता व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने आगाह किया और कहा कि “ऐसा व्यक्ति मत बनो जो विज्ञान पढ़े लेकिन अंधविश्वास पर चले”

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

8 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

11 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

12 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

12 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

12 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

13 hours ago