Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > यूपी के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में
खेल

यूपी के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

news desk
Last updated: March 23, 2026 8:50 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ । क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील कुमार ने स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के सोमवार को मुख्य ड्रा के पहले दौर में यूपी के छठीं वरीय अंशुमान सिंह और क्वालीफायर वंश यादव व चिन्मय देव चौहान ने भी जीत से अगले दौर में जगह बनाई।

क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई। इसमें हरियाणा के हर्ष मलिक, राजस्थान के अमित, केरल के कौशिक ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया।

मुख्य ड्रा के पहले दौर में लकी लूजर यूपी के ऋषि यादव जब 6-3, 2-0 से आगे थे तभी प्रतिद्वंद्वी पांचवीं वरीय महाराष्ट्र के तनिष्क जाधव ने मैच छोड़ दिया। वहीं क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने सातवीं वरीय हरियाणा के प्रशांत को 6-0, 6-0 से हराकर दूसरा उलटफेर किया।

क्वालीफायर यूपी के वंश यादव ने दिल्ली के सौरव कुमार यादव को एक रोमांचक मुकाबले में डबल टाईब्रेक में 7-6(2), 7-6(3) से हराकर उम्दा जीत दर्ज की।

क्वालीफायर से ही मुख्य ड्रा में पहुंचे यूपी के चिन्मय देव चौहान ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-1, 6-1 से हराते हुए दूसरे दौर में स्थान सुरक्षित किया। छठीं वरीय यूपी के अंशुमान सिंह ने बिहार के वैभव सिंह के खिलाफ 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

अन्य मैचों में हरियाणा के हर्ष मलिक ने पश्चिम बंगाल के आदित्य को 6-4, 6-4 से, दूसरी वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा ने पश्चिम बंगाल के जसराज को 6-4, 6-2 से, तीसरी वरीय पश्चिम बंगाल के सार्थक गुलाटी ने हरियाणा के आर्यन को 6-4, 6-3 से, राजस्थान के अमित ने हरियाणा के प्रिंगल को 6-1, 6-1 से, केरल के कौशिक ने चौथी वरीय दिल्ली के रिकी चौधरी को 7-5, 6-2 से और दूसरी वरीय मुकिल रामानन ने यूपी के अनुरुद्ध कुमार को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

इस टूर्नामेंट के साथ ही स्वरुप अग्रवाल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय दीक्षित (आईआरएस, सदस्य, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, लखनऊ) ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, रामाकृष्णन (ईएसजी एवं सीएसआर प्रमुख, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड), नरेंद्र ओझा (कंपनी सेक्रेटरी एवं अनुपालन अधिकारी, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड), दीपक टंडन (जीएम–फार्मा, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड) व एसपी गुप्ता (मुख्य वित्तीय अधिकारी, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत एसडीएस से पवन सागर ने किया।

उल्लेखनीय है कि इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट और टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट दो अलग-अलग प्रतियोगिताएं हैं, जिनकी प्राइजमनी क्रमशः एक लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये निर्धारित की गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पुराना तकिया भी बढ़ा सकता है बीमारी का खतरा रोज इस्तेमाल होने वाला तकिया कब बन जाता है बीमारी की वजह? एक्सपर्ट्स ने बताए चौंकाने वाले कारण
Next Article टीबी से लड़ाई में जागरूकता सबसे जरूरी World TB Day 2026: टीबी से जुड़ी गलतफहमियां क्यों हैं खतरनाक? जानें एक्सपर्ट्स की राय

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

टॉस से पहले ही टल गया ब्लॉकबस्टर मुकाबला, जानिए कैसे बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुँची टीम इंडिया

एशियन गेम्स  2026 (Asian Games 2026) में टीम इंडिया के सफर को लेकर एक ऐसा नाटकीय मोड़ आया है, जिसने…

3 Min Read
खेल

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा ने Uneven Bars स्पर्धा में…

2 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026 LIVE: 30 मेडल के बाद भारत की नजर गोल्ड पर, बॉक्सिंग में अंकुश ने पक्का किया पदक; स्क्वॉश में भी गोल्ड की उम्मीद

आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत के लिए 27 सितंबर का दिन कई बड़े मुकाबलों से भरा है। 26 सितंबर तक…

6 Min Read
खेल

लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग: शेरनीज, क्वीन, चैलेंजर्स और फाल्कन सेमीफाइनल में, शनिवार को भी बारिश के कारण तीनों मैच नहीं हो पाए

लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब से लखनऊ शेरनीज, सेज फाल्कन,…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?