सियासी

बंगाल में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग; तमिलनाडु में भी बंपर मतदान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। कड़ी गर्मी और छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बावजूद दोनों राज्यों में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता दिखा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

जिलों में कैसी रही वोटिंग?

पश्चिम बंगाल : राज्य के अलग-अलग जिलों में वोटिंग का प्रतिशत अलग-अलग रहा, लेकिन ज्यादातर जगहों पर मतदान 60% के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया गया। मालदा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम और पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुरा, बीरभूम और कूचबिहार जैसे जिलों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक मालदा में 58.45%, मुर्शिदाबाद में 62.71%, पश्चिम वर्धमान में 60.37%, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77%, पूर्वी मेदिनीपुर में 62.90%, पुरुलिया में 59.83%, उत्तरी दिनाजपुर में 60%, झारग्राम में 65.31%, कैलिम्पोंग में 59.52%, अलीपुरद्वार में 60.03%, बांकुरा में 64.58%, बीरभूम में 63.93%, कूचबिहार में 60.75%, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05%, दार्जिलिंग में 59.81% और जलपाईगुड़ी में 60.84 फीसदी वोटिंग हुई है।

तमिलनाडु : तमिलनाडु में भी कई जिलों में अच्छा मतदान देखने को मिला। इरोड, करूर, डिंडिगुल, धर्मपुरी और कोयंबटूर जैसे इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत 55% से 60% के बीच रहा, जबकि कुछ शहरी इलाकों में यह थोड़ा कम भी दर्ज किया गया। अगर तमिलनाडु की बात करें तो इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98%, कन्याकुमारी में 50.35%, करूर में 60.77%, कृष्णागिरी में 56.21%, मदुरै में 54.75%, मईलादुथुरई में 53.59%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, चेन्नई में 54.58%,कोयंबटूर में58.24%, कुड्डालोर में 55.13%, धर्मपुरी में 59.02%, डिंडिगुल में 59.79% फीसदी वोटिंग हुई है।

कितनी सीटों पर मतदान और कितने उम्मीदवार?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला करने के लिए करीब 3.60 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं।

राजनीतिक लिहाज से यह चरण बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें वे इलाके शामिल हैं जहां चुनावी मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प और कड़ा माना जाता है।

हिंसा के बीच भी जारी रहा मतदान

कुछ स्थानों से झड़प और तनाव की खबरें जरूर सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मतदान प्रक्रिया रुकी नहीं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने की कोशिश की।

कब आएंगे नतीजे?

दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

28 minutes ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

1 hour ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

1 hour ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

2 hours ago