Entertainment

शादी के बाद निभाया बड़ा वादा! रश्मिका-विजय ने 180 बच्चों की पढ़ाई उठाई, स्कॉलरशिप देकर जीता दिल

हैदराबाद: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं, बल्कि शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा सामाजिक कदम है। कुछ महीने पहले किया गया वादा अब जमीन पर उतरता नजर आया है। दोनों ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 180 छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए स्कॉलरशिप देने की पहल शुरू कर दी है।

कुछ महीने पहले किया था ऐलान, अब पूरा किया सपना

विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह थुम्मनपेटा पहुंचे, जो उनके पिता का जन्मस्थान है। उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में उन्होंने और रश्मिका ने एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सपने की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य मेहनती छात्रों को आगे बढ़ने का मौका देना था।

9वीं और 10वीं के छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का सहारा

इस पहल के तहत तेलंगाना के अचमपेट मंडल में पढ़ने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को सहायता दी जा रही है। दोनों ने ऐसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया जो पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आर्थिक कारणों से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

44 सरकारी स्कूलों के 180 बच्चों को मिली स्कॉलरशिप

देवरकोंडा फाउंडेशन के जरिए थुम्मनपेटा क्षेत्र के 44 सरकारी स्कूलों को इस अभियान से जोड़ा गया है। इस योजना के तहत कुल 180 छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई है। इसका उद्देश्य उन बच्चों को पढ़ाई जारी रखने का अवसर देना है जो आर्थिक तंगी के कारण बीच में पढ़ाई छोड़ सकते हैं।

रश्मिका ने भी जताई खुशी

विजय की इस पहल पर रश्मिका मंदाना ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस अभियान का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की। शिक्षा को लेकर दोनों के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

अब फिल्मों में भी साथ दिखेगी जोड़ी

कामकाज की बात करें तो विजय और रश्मिका जल्द पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। इससे पहले भी दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और यह शादी के बाद उनका पहला संयुक्त प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

vineet verma

Recent Posts

1 लाख के बदले 2.5 लाख नकली नोट! लखनऊ में दो भाई गिरफ्तार, ऐसे होता था पूरा खेल; दिल्ली में बैठा सरगना कौन?

लखनऊ: नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।…

2 minutes ago

ममता या रितब्रत, किसके हाथ रहेगा TMC का नाम-निशान? उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी नजर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर ममता बनर्जी…

5 minutes ago

पति की बात से इतना आहत हुई महिला कि गंगा में लगा दी छलांग, 14 घंटे बाद 35 किमी दूर जिंदा मिली; आखिर कैसे बची जान?

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गंगा में छलांग लगाने वाली 38 वर्षीय महिला करीब…

5 minutes ago

EPFO की वेतन सीमा ₹25,000 होने से कितनी घटेगी आपकी टेक-होम सैलरी? PF में बढ़ेगा योगदान, कंपनियों के सामने भी नई चुनौती

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…

12 minutes ago

UPI पर चार्ज लगने की आशंका से क्यों बढ़ी कारोबारियों की टेंशन? कानपुर में दुकानदार ग्राहकों से मांगने लगे कैश

कानपुर: यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी शुल्क लगाए जाने की आशंका ने…

17 minutes ago

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को दुकान में जरूर करें ये 3 काम, पूरे साल कारोबार में होगी धन वर्षा!

विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर 2026) के पावन अवसर पर यदि आप अपने व्यापार और कारोबार…

40 minutes ago