Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रणजी ट्रॉफी: क्या अरविंद कपूर UP के ‘गौतम गंभीर’ हैं?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > रणजी ट्रॉफी: क्या अरविंद कपूर UP के ‘गौतम गंभीर’ हैं?
Trending Newsखेल

रणजी ट्रॉफी: क्या अरविंद कपूर UP के ‘गौतम गंभीर’ हैं?

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: February 2, 2026 2:18 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश की रणजी टीम एक बार फिर घरेलू क्रिकेट के मंच पर अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी। हर सत्र के बाद कहानी वही दोहराई जाती है, हार, समीक्षा, आलोचना और फिर अगले सत्र से पहले नई रणनीति के दावे। लेकिन मैदान पर नतीजे जस के तस रहते हैं।

इस बार भी रणजी ट्रॉफी से बाहर होने के बाद सवाल सीधे कोचिंग, कप्तानी और चयन नीति पर उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या यूपी के चीफ कोच अरविंद कपूर भी ‘लगातार प्रयोग’ वाले उस ट्रैक पर चल पड़े हैं, जिसने हाल के दिनों में भारतीय टेस्ट टीम को भी भारी नुकसान पहुंचाया?

अब तक यूपी क्रिकेट में यह धारणा रही है कि टीम को बाहरी कोच की जरूरत नहीं। ऐसे में इस सत्र रेलवे और उत्तर प्रदेश की ओर से कुल 15 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले अरविंद कपूर को चीफ कोच बनाना अपने आप में बड़ा फैसला था।

लेकिन इस फैसले से कोई चमत्कार नहीं हुआ। यूपी की टीम एक बार फिर रणजी ट्रॉफी से बाहर हो गई और सूबे के क्रिकेट फैंस निराश नजर आए।

आरोप यह भी लगे कि कोच नियुक्ति के वक्त कई अनुभवी और योग्य नामों की अनदेखी की गई। सीजन शुरू होने से पहले ही विवादों की नींव पड़ गई थी और उसका असर पूरे टूर्नामेंट में दिखा।

बीच सीजन कप्तानी परिवर्तन: सही फैसला या जल्दबाज़ी?

सीजन की खराब शुरुआत के बाद चयन समिति (प्रवीण कुमार की अगुआई में) ने बड़ा कदम उठाते हुए कप्तान करण शर्मा को बीच सत्र में बाहर कर दिया।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो करण शर्मा का प्रदर्शन कई अन्य खिलाड़ियों से बेहतर था। इसके बावजूद विकेटकीपर-बल्लेबाज़ आर्यन जुयाल को कप्तान बनाया गया, लेकिन यह बदलाव भी टीम को नॉकआउट तक नहीं पहुंचा सका। यही वह बिंदु है जहां कोच और चयन समिति की सामूहिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े होते हैं।

ज़ीशान अंसारी की अनदेखी: सबसे बड़ा मिसफायर

टीम चयन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेग स्पिनर ज़ीशान अंसारी को लेकर रहा। तीन लगातार यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें शुरुआत में सिर्फ नेट बॉलर के रूप में सीमित रखा गया।

विडंबना यह रही कि जब आख़िरी दो मैचों में उन्हें टीम में शामिल किया गया, तब तक वह चोटिल हो चुके थे और रिहैब के लिए बाहर चले गए। विजय हज़ारे ट्रॉफी में 21 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज़ की अनुपस्थिति ने यूपी की गेंदबाज़ी को साफ तौर पर कमजोर कर दिया।

दूसरे फॉर्मेट में भी वही कहानी

रणजी ही नहीं, इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी बार-बार किए गए बदलाव टीम पर भारी पड़े।हालांकि विजय हज़ारे ट्रॉफी में यूपी ने सभी सात लीग मैच जीते, लेकिन क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ हारकर बाहर हो गई यानी बड़े मैचों में फिर वही मानसिक और रणनीतिक चूक।

विदर्भ मैच ने खोल दी तस्वीर

विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में दोनों टीमें 237 रन पर सिमट गई थीं, जिससे रोमांच की उम्मीद जगी।
लेकिन दूसरी पारी में यूपी सिर्फ 200 रन ही बना सकी। जवाब में विदर्भ ने 91/4 से आगे खेलते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। अमन मोखाडे (83) और दनिश मलावर (54) की साझेदारी ने यूपी की वापसी की संभावनाओं पर विराम लगा दिया।

चार विकेट की जीत के बावजूद विदर्भ भी नॉकआउट में जगह नहीं बना सका और टाई-ब्रेक में झारखंड से पीछे रह गया।
ग्रुप से आंध्र प्रदेश और झारखंड ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अरविंद कपूर, आर्यन जुयाल, उत्तर प्रदेश रणजी टीम, कप्तानी विवाद यूपी, करण शर्मा, कोचिंग प्रयोग, गौतम गंभीर तुलना, घरेलू क्रिकेट भारत, ज़ीशान अंसारी, टीम चयन विवाद, यूपी क्रिकेट, यूपी क्रिकेट संकट, यूपी टीम प्रदर्शन, यूपीसीए, रणजी ग्रुप बी, रणजी ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी 2025-26, विदर्भ बनाम यूपी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बजाज हाउसिंग फाइनेंस Q3 नतीजे Q3 नतीजों से पहले फिसला बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर, ब्रोकरेज फिर भी मजबूत ग्रोथ को लेकर आशावादी
Next Article एपस्टीन फाइल भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी एपस्टीन फाइल में खुलासा ! शांति समझौते के आर्किटेक्ट ने ईमेल में भारतीयों के लिए उगला जहर, कहा-“सांप और इंडियन्स में पहले इन्हें मारो…”

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

अस्पताल के बेड से छात्र नेता देवेंद्र महतो का भावुक खत- ‘मेरी देह अस्पताल में, आत्मा सत्याग्रह स्थल पर

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahto) का JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

दिल्ली लाल किला हमले के पीछे अल-कायदा का हाथ, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक ताजा और चौंकाने वाली रिपोर्ट में भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

‘द ट्रेटर्स 2’ के प्रीमियर से पहले श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। करण…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

एफआईआर दर्ज होगी या चलेगा महाभियोग? पूर्व जज यशवंत वर्मा के केस में लीगल एक्सपर्ट्स की बंटी राय

इलाहाबाद और दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में जांच समिति की रिपोर्ट पेश…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?