Trending News

Ranji Trophy फाइनल: जम्मू-कश्मीर का दबदबा, कर्नाटक पर 380 रन की बढ़त

हुबली के KSCA Cricket Ground में खेले जा रहे Ranji Trophy के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। पहली बार रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गई है।

जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की पहली पारी 293 रनों पर सिमट गई, जिससे जम्मू-कश्मीर को 291 रनों की बड़ी बढ़त मिली।

इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में पांच विकेट झटके और कर्नाटक की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके घातक स्पैल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 380 रन की हो चुकी है।

ऐसे में यदि यह मुकाबला ड्रॉ भी होता है, तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर का पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

आकिब नबी ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 ओवर में 7 मेडन के साथ सिर्फ 54 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने कर्नाटक के प्रमुख बल्लेबाजों को एक-एक कर पवेलियन भेजा। नबी ने
केएल राहुल को कैच आउट कराया, करुण नायरको बोल्ड किया, रविचंद्रन स्मरण को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया, Mayank Agarwal को एलबीडब्ल्यू आउट किया और शिखर शेट्टी को भी एलबीडब्ल्यू कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। उनके सामने कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए।

सीजन के नंबर-1 गेंदबाज बने नबी

इस प्रदर्शन के साथआकिब नबी ने 10 मैचों में कुल 60 विकेट पूरे कर लिए हैं, जो इस सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। वह लगातार बड़े मुकाबलों में टीम के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं।

क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कुल 12 विकेट झटके थे, जबकि सेमीफाइनल में 9 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब फाइनल की पहली पारी में भी पांच विकेट लेकर उन्होंने अपनी क्लास साबित कर दी है।

नबी का यह शानदार और निरंतर प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाने का मजबूत दावेदार बना रहा है।

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

5 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

5 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

5 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

5 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

5 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

5 hours ago