Trending News

कार की सेफ्टी का टेंशन खत्म! Jio लाया GPS वाला स्मार्ट डैशकैम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे…

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने गैजेट मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए अपना पहला स्मार्ट डैशकैम JioEyeQ Dashcam भारत में लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस न केवल किफायती है, बल्कि इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगे मॉडल्स में मिलते हैं।

सड़क हादसों और इंश्योरेंस क्लेम के बढ़ते विवादों को देखते हुए डैशकैम आज के समय की जरूरत बन गया है। JioEyeQ इसी जरूरत को पूरा करता है। ये डिवाइस कार की विंडस्क्रीन पर लगकर सड़क की हर एक्टिविटी और मूवमेंट को रिकॉर्ड करता है, जो किसी भी एक्सीडेंट के समय स्ट्रोंग एविडेंस के तौर पर काम आता है।

JioEyeQ के धांसू फीचर्स
जियो ने इस छोटे से दिखने वाले कैमरे में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त तड़का लगाया है: इसमें 2MP का कैमरा है जो हाई-डेफिनिशन वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसका 140-डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस सड़क के दोनों कोनों को आसानी से कवर करता है। ये इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है। यह वीडियो के साथ-साथ कार की सटीक लोकेशन और स्पीड को भी रिकॉर्ड करता है।

AI स्मार्ट फीचर्स
इसमें ‘AI Pedestrian Detection’ दिया गया है, जो सड़क पर पैदल चलने वालों की पहचान कर सुरक्षा बढ़ाता है। साथ ही इसमें ‘Collision Detection’ फीचर भी है जो टक्कर होने पर तुरंत अलर्ट करता है।

रात में क्लियर रिकॉर्डिंग के लिए इसमें नाइट विजन सपोर्ट है। खास बात ये है कि कंपनी इसके साथ 32GB का MicroSD कार्ड बिल्कुल फ्री दे रही है।

कीमत और अवेलेबिलिटी
रिलायंस जियो ने इस डैशकैम की कीमत बेहद कॉम्पिटिटिव रखी है। JioEyeQ Dashcam को भारतीय बाजार में 3,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। और इसे आप Amazon India से खरीद सकते हैं।

बजट को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस पर 1,166 रुपए पर मंथ की No-cost EMI का आप्शन भी दिया है।

JioThings ऐप से कनेक्टिविटी
ये डैशकैम पूरी तरह से स्मार्ट है। इसे आप अपने स्मार्टफोन पर JioThings ऐप (Android और iOS) के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बिल्ट-इन Wi-Fi की मदद से आप कभी भी रिकॉर्ड किए गए वीडियो को फोन पर देख या डाउनलोड कर सकते हैं।

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

6 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

6 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

6 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

6 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

6 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

6 hours ago