Latest News

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में सुरक्षा एस्कॉर्ट में तैनात एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सिपाही और चालक घायल हो गए। घायल सिपाही को इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसा सौरिख क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुब्रत पाठक अपनी गाड़ी से आगे चल रहे थे, जबकि एस्कॉर्ट वाहन उनके पीछे था। इस वजह से पूर्व सांसद को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सुब्रत पाठक ग्वालियर से कन्नौज लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्कॉर्पियो की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही की पहचान अभिषेक त्रिपाठी के रूप में हुई है।

2019 में भी एक्सप्रेसवे पर हुआ था सुब्रत पाठक के परिवार की गाड़ी का हादसा

सुब्रत पाठक के परिवार के साथ इससे पहले भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो चुका है। साल 2019 में उनके पिता ओमप्रकाश पाठक और चाचा महेश चंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस समय परिवार की गाड़ी दिल्ली से लौट रही थी और एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई थी।

2019 में डिंपल यादव को हराकर पहुंचे थे लोकसभा

सुब्रत पाठक साल 2019 में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने उस चुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा और सुब्रत पाठक को करीब 1 लाख 70 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

vineet verma

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

1 hour ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

1 hour ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

1 hour ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

2 hours ago

सऊदी के अभेद्य किले में सेंध! सस्ते हूती ड्रोन के आगे क्यों बेअसर हो रहे करोड़ों के अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम?

नई दिल्ली: सऊदी अरब के पास अमेरिका से मिले पैट्रियट और THAAD जैसे अत्याधुनिक एयर…

2 hours ago