Latest News

NDTV डिफेंस समिट 2025 में राजनाथ सिंह का ऐलान – ‘भारत किसी को शत्रु नहीं मानता, लेकिन किसानों और व्यापारियों के हित सर्वोपरि’

इन दिनों भारत पर अमेरिका द्वारा लगाये गये 50 फीसदी टैरिफ का विवाद जोरों पर है. इन्हीं आरोप-प्रत्यारोप और बहसों के बीच अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. शनिवार को एनडीटीवी डिफेंस समिट 2025 में बोलते हुए, उन्होंने कई अहम बातें सामने रखी और कहा कि भारत के लिए अपने नागरिकों के हित सबसे ऊपर हैं.
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि भारत किसी को शत्रु नहीं मानता है ,पर देश के किसानों, छोटे व्यापारियों, पशुपालकों और आम नागरिकों के कल्याण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने जोर दिया कि चाहे कितना भी दबाव आए, सरकार अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

चीन से भारत की बढ़ती नजदीकियों पर दिया जवाब

राजनाथ सिंह ने चीन के साथ भारत की बढ़ती नजदीकियों को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, बल्कि राष्ट्र का हित ही सर्वोपरि होता है.
भारत के लिए आत्मनिर्भरता और रणनीतिक स्वायत्तता अहम
इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर बल देते हुए कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में बाहरी देशों पर निर्भरता अब कोई विकल्प नहीं है. 2014 में जहां भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट ₹700 करोड़ से भी कम था, वहीं आज यह लगभग ₹24,000 करोड़ तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि भारत अब केवल खरीदार नहीं, बल्कि रक्षा उत्पादक और निर्यातक भी बन रहा है.
राजनाथ सिंह ने अंत में दोहराया कि भारत का भविष्य आत्मनिर्भरता और रणनीतिक स्वायत्तता पर निर्भर करता है, और इसी दृष्टिकोण से देश को विश्व पटल पर एक अग्रणी स्थान मिलेगा.

news desk

Recent Posts

शाम होते ही घर का मुख्य दरवाजा खोलना क्यों माना जाता है शुभ? वास्तु का ये नियम भूलकर भी न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को केवल प्रवेश और निकास का…

54 minutes ago

इस शिव मंदिर में दूध-बेलपत्र नहीं, चढ़ाई जाती है जलती सिगरेट! शिवलिंग से धुआं निकलने के पीछे क्या है रहस्य?

सोलन: हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है, जहां पूजा…

1 hour ago

पंचमुखी हनुमान के पांच चेहरों में छिपा है बड़ा रहस्य, हर मुख की अलग शक्ति; जानें घर में तस्वीर लगाने की सही दिशा

नई दिल्ली: पंचमुखी हनुमान जी का स्वरूप धार्मिक मान्यताओं में विशेष और शक्तिशाली माना जाता…

1 hour ago

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

5 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

6 hours ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

6 hours ago