Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राजीव गांधी फाउंडेशन को ओडिशा पुलिस ने जारी किया नोटिस, RGF के जरिए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > राजीव गांधी फाउंडेशन को ओडिशा पुलिस ने जारी किया नोटिस, RGF के जरिए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश?
Trending Newsसियासी

राजीव गांधी फाउंडेशन को ओडिशा पुलिस ने जारी किया नोटिस, RGF के जरिए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश?

news desk
Last updated: September 8, 2025 4:53 pm
news desk
Share
राजीव गांधी फाउंडेशन को ओडिशा पुलिस ने जारी किया नोटिस
राजीव गांधी फाउंडेशन को ओडिशा पुलिस ने जारी किया नोटिस
SHARE

इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के साथ उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रहीं हैं. माना जा रहा है कि अब एक और कानूनी मामले में उनकी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. कुछ लोगों ने इसे कांग्रेस पर शिकंजा कसने की बीजेपी की नई चाल के रूप में देखा है, जिसके बाद यह मुद्दा सियासी रंग ले चुका है.

क्या है मामला ?

हाल ही में ओडिशा पुलिस ने राजीव गांधी फाउंडेशन को नोटिस जारी की है. दरअसल कुछ समय पहले राहुल गांधी ने एक भाषण दिया था, जिसपर काफी विवाद हुआ था. इसके बाद इस मामले की जांच का फोकस अब राजीव गांधी फाउंडेशन पर आ चुका है, जिसमें फाउंडेशन की विदेशी फंडिंग की जांच की जा रही है.


फाउंडेशन पर आरोप है कि 2011 में आरजीएफ ने जाकिर नाइक से दान लिया था और 2005-06 में चीनी सरकार से 3 लाख डॉलर प्राप्त किए थे. इसके अलावा, पुलिस यह भी देख रही है कि क्या यूपीए सरकार के दौरान प्रधानमंत्री राहत कोष और वित्त मंत्रालय से फाउंडेशन को सीधे फंड ट्रांसफर हुए.

नोटिस में क्या है ?

झारसुगुड़ा पुलिस ने फाउंडेशन को नोटिस जारी कर 1991 से अब तक की पूरी विदेशी फंडिंग और वित्तीय रिकॉर्ड्स की जानकारी मांगी है. पुलिस ने आरजीएफ से सवाल किया है कि पिछले तीन दशकों में उसे कितनी विदेशी फंडिंग मिली, किस बैंक में जमा की गई, खातों के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता कौन हैं ? इसके साथ ही एफसीआरए लाइसेंस और ऑडिटर्स का पूरा ब्यौरा भी मांगा गया है. जांच टीम ने वर्ष वार डिटेल्स मांगी हैं और स्पष्ट चेतावनी दी है कि जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नोटिस की समयसीमा और कानूनी चेतावनी

झारसुगुड़ा पुलिस ने आरजीएफ को 4 नवंबर तक जवाब देने का समय दिया है. साथ ही, फाउंडेशन के फाइनेंस डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया है. नोटिस में साफ लिखा है कि आदेश की अवहेलना पर बीएनएस की धारा 210 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

राहुल गांधी के भाषण का क्या मामला था ?

यह मामला तब शुरू हुआ जब 15 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि “बीजेपी और आरएसएस ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है, अब हम बीजेपी, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं.”

उनके इस बयान पर बीजेपी समर्थकों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 7 फरवरी को झारसुगुड़ा पुलिस ने राहुल गांधी पर राहुल गांधी पर बीएनएस की धारा 152 (भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरा) और 197(1)(d) (देश की सुरक्षा को बाधित करने वाली भ्रामक जानकारी) के तहत केस दर्ज हुआ था.

इसके साथ ही अब राजनीतिक गलियारों में भी यह मुद्दा गर्मा चुका है. कुछ लोग इसे निष्पक्ष कार्रवाई के तौर पर देख रहें हैं तो, कुछ लोगों ने इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और राहुल गांधी को फंसाने के लिए बीजेपी की नई चाल के रूप में देख रहे हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJPvsCongress, #Congress, #Election2025, #FCRA, #ForeignFunding, #FundingProbe, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #legalnotice, #OdishaPolice, #PoliticalControversy, #PoliticalNews, #RahulGandhi, #RahulGandhiNews, #RajivGandhiFoundation, #RGF
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्या सच में रूस ने विकसित कर ली है कैंसर की वैक्सीन, भारत क्यों कर रहा है इस वैक्सीन का इंतजार? क्या सच में रूस ने विकसित कर ली है कैंसर की वैक्सीन, भारत क्यों कर रहा है इस वैक्सीन का इंतजार?
Next Article Gen-Z रेवोलूशन नेपाल: काठमांडू में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़का गुस्सा, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी… पुलिस फायरिंग में 9 की मौत, कई घायल

फीचर

View More

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना समय नहीं है। यही कारण है कि छोटे…

By news desk 5 Min Read

महल, पहाड़ और शांत शहर! PM मोदी की यात्रा के बाद चर्चा में आया स्लोवाकिया, जानिए क्या देखें, क्या खाएं और कितना आएगा खर्च

नई दिल्ली: अगर आप ऐसी विदेशी जगह की तलाश में हैं जहां…

3 Min Read

करोड़ों नहीं, छोटे घर में रहते हैं Elon Musk! जानिए क्या खाते हैं, कितनी नींद लेते हैं और कैसी है दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति की लाइफस्टाइल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी चेहरों में शामिल एलन मस्क…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

सलमान खान की छवि खराब करने की साजिश? ‘काला हिरण’ फिल्म के लीड एक्टर ने छोड़ी शूटिंग, मेकर्स पर लगाए सनसनीखेज आरोप

मुंबई/नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर बन रही विवादित फिल्म 'काला हिरण'…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप-ईरान पीस डील पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, घबराए नेतन्याहू ने ट्रंप से मांगी मुलाकात, ईरान ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते (MoU) ने पूरी दुनिया की राजनीति को गरमा दिया…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, 92 kmph की रफ्तार से चली आंधी; IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के बाद मौसम ने एकाएक करवट ले ली है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और…

1 Min Read
EntertainmentTrending News

विक्की कौशल की ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आ रही है। 'कुमकुम भाग्य' जैसे सुपरहिट…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?