रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर मोदी सरकार में उत्साह देखा जा रहा है और उनके दौरे को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पुतिन की संभावित मुलाकात को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जो भी बाहर से आते हैं, उनकी नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक होती है, यह परंपरा रही है…लेकिन आजकल यह होता कि विदेशी गणमान्य व्यक्ति आते हैं या जब मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार उनको सुझाव देती है कि नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलना चाहिए, तो यह(सरकार) उनकी नीति है…ये हर बार ऐसा करते हैं…संबंध तो सबके साथ है…हम भी हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं सिर्फ सरकार प्रतिनिधित्व नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें।”
उन्होंने कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है।
राहुल गांधी ने आगे बताया कि यह परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी निभाई जाती थी। लेकिन वर्तमान में सरकार सुझाव देती है कि जब कोई विदेशी मेहमान भारत आता है या नेता प्रतिपक्ष विदेश जाते हैं, तो उनसे मुलाकात न की जाए। उन्होंने कहा, “सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग विदेशी अतिथियों से मिलें।
”अब तक इस आरोप पर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव गुरुवार सुबह संसद परिसर पहुंचे।
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…
आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…