Trending News

पूर्वांचल में दो विधायकों की जुबानी जंग से गरमाई यूपी की राजनीति !  वर्चस्व और विकास पर आमने-सामने

पूर्वांचल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह और योगी सरकार के मंत्री व बलिया सदर से विधायक दयाशंकर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप इतने तीखे हो गए हैं कि मामला अब बलिया से निकलकर लखनऊ तक सियासी हलचल पैदा कर रहा है।

उमाशंकर सिंह का आरोप: निजी पैसे से विकास पर रोड़ा

अमेरिका से दूसरी बार ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कराकर लौटे उमाशंकर सिंह ने बिना नाम लिए मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से गुजरने के बाद उनकी कोशिश थी कि रसड़ा विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई, पहले मना कर दिया गया, फिर डीएम के जरिए शासन से NOC मिली। लेकिन जैसे ही निजी खर्च से काम शुरू हुआ, अधिकारियों को जेल भेजने और मारपीट की धमकी देकर NOC निरस्त करा दी गई और विकास कार्य रुकवा दिया गया। उमाशंकर सिंह ने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष के विधायक को विकास कराने का अधिकार नहीं है, वह भी तब जब खर्च सरकारी नहीं बल्कि निजी पैसे से किया जा रहा हो।

दयाशंकर सिंह का पलटवार: सड़कों के पैसे में लूट का आरोप

दूसरी ओर योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी खुले मंच से पलटवार किया। बिना नाम लिए उन्होंने आरोप लगाया कि बलिया विधानसभा में 52 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क का पैसा लूट लिया गया और आज तक सड़क नहीं बनी। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी की एक सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि जिस सड़क को निजी खर्च से बनवाने का दावा किया जा रहा है, उसके लिए करीब 48 करोड़ रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। मंत्री ने दावा किया कि अगर उन्होंने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, तो वह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही जनता के बीच जाएंगे।

पूर्वांचल के इन दो कद्दावर ठाकुर नेताओं की यह जुबानी जंग साफ तौर पर विकास से ज्यादा सियासी वर्चस्व की लड़ाई नजर आ रही है। अब देखना होगा कि यह टकराव और तेज होता है या राजनीति के गलियारों में कोई समझौता निकलता है, लेकिन फिलहाल पूरे इलाके की नजर इसी सियासी भिड़ंत पर टिकी हुई है।

news desk

Recent Posts

IPL 2026: जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा बड़ा झटका, कप्तानी की एक गलती पड़ी भारी

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3…

1 hour ago

ईरान-अमेरिका संघर्ष: राष्ट्रपति ट्रंप के ‘यू-टर्न’ ने दुनिया को चौंकाया

वॉशिंगटन/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच एक अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया है।…

2 hours ago

महंगाई की नई दस्तक: प्रीमियम ईंधन और कमर्शियल गैस महंगे, आम ग्राहक को आंशिक राहत

नई दिल्ली: देश में ऊर्जा कीमतों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई…

2 hours ago

सीधे मैसेज पर ईरान का खुलासा: अराघची ने बताया किस रास्ते हो रही संपर्क की कोशिश

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कूटनीति अब खुली बातचीत से ज्यादा “बैकचैनल” पर…

3 hours ago

पहली विदेश यात्रा में अक्सर लोग कर बैठते हैं बड़ी गलतियां ! पैकिंग से प्लानिंग तक रखें इन बातों का ध्यान..

विदेश यात्रा कई लोगों के लिए सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि लंबे समय से देखा…

5 hours ago