Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पूर्वांचल में दो विधायकों की जुबानी जंग से गरमाई यूपी की राजनीति !  वर्चस्व और विकास पर आमने-सामने
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पूर्वांचल में दो विधायकों की जुबानी जंग से गरमाई यूपी की राजनीति !  वर्चस्व और विकास पर आमने-सामने
Trending Newsराज्य

पूर्वांचल में दो विधायकों की जुबानी जंग से गरमाई यूपी की राजनीति !  वर्चस्व और विकास पर आमने-सामने

news desk
Last updated: January 5, 2026 1:10 pm
news desk
Share
पूर्वांचल की राजनीति में जुबानी जंग
पूर्वांचल की राजनीति में जुबानी जंग
SHARE

पूर्वांचल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह और योगी सरकार के मंत्री व बलिया सदर से विधायक दयाशंकर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप इतने तीखे हो गए हैं कि मामला अब बलिया से निकलकर लखनऊ तक सियासी हलचल पैदा कर रहा है।

उमाशंकर सिंह का आरोप: निजी पैसे से विकास पर रोड़ा

अमेरिका से दूसरी बार ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कराकर लौटे उमाशंकर सिंह ने बिना नाम लिए मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से गुजरने के बाद उनकी कोशिश थी कि रसड़ा विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई, पहले मना कर दिया गया, फिर डीएम के जरिए शासन से NOC मिली। लेकिन जैसे ही निजी खर्च से काम शुरू हुआ, अधिकारियों को जेल भेजने और मारपीट की धमकी देकर NOC निरस्त करा दी गई और विकास कार्य रुकवा दिया गया। उमाशंकर सिंह ने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष के विधायक को विकास कराने का अधिकार नहीं है, वह भी तब जब खर्च सरकारी नहीं बल्कि निजी पैसे से किया जा रहा हो।

दयाशंकर सिंह का पलटवार: सड़कों के पैसे में लूट का आरोप

दूसरी ओर योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी खुले मंच से पलटवार किया। बिना नाम लिए उन्होंने आरोप लगाया कि बलिया विधानसभा में 52 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क का पैसा लूट लिया गया और आज तक सड़क नहीं बनी। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी की एक सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि जिस सड़क को निजी खर्च से बनवाने का दावा किया जा रहा है, उसके लिए करीब 48 करोड़ रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। मंत्री ने दावा किया कि अगर उन्होंने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, तो वह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही जनता के बीच जाएंगे।

पूर्वांचल के इन दो कद्दावर ठाकुर नेताओं की यह जुबानी जंग साफ तौर पर विकास से ज्यादा सियासी वर्चस्व की लड़ाई नजर आ रही है। अब देखना होगा कि यह टकराव और तेज होता है या राजनीति के गलियारों में कोई समझौता निकलता है, लेकिन फिलहाल पूरे इलाके की नजर इसी सियासी भिड़ंत पर टिकी हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ballia MLA news, BSP vs BJP clash, Dayashankar Singh controversy, Indian politics update, Indian Press House समाचार, Political power struggle, Purvanchal political news, UP politics news, Uttar Pradesh assembly, उमाशंकर सिंह बयान, पूर्वांचल की राजनीति, बलिया राजनीति, बसपा बनाम बीजेपी, यूपी सियासी संग्राम, योगी सरकार मंत्री, विकास बनाम वर्चस्व
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बयान पहले वेनेजुएला, अब ग्रीनलैंड? ट्रंप के बयान पर डेनमार्क की सख्त चेतावनी, बोले– ‘धमकियां बंद करें’
Next Article पहले कत्ल फिर गुमराह, आरोपी अर्जुन मैरीलैंड मर्डर केस: पहले कत्ल फिर गुमराह, आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ अमेरिका ने जारी किया वारंट

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के जरिए अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया है। जुलाई महीने के सरकारी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

इंस्टाग्राम के बाद अब Spotify बन रहा कांग्रेस का हथियार! युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन रहा है राहुल गांधी का Podcast

पिछले कुछ समय से देश की राजनीति में सोशल मीडिया ने एक बेहद अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ज़माना…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?