Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: IPS अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़ा 8 पेज का सुसाइड नोट हुआ बरामद, अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > IPS अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़ा 8 पेज का सुसाइड नोट हुआ बरामद, अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
Trending Newsराज्य

IPS अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़ा 8 पेज का सुसाइड नोट हुआ बरामद, अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप

news desk
Last updated: October 8, 2025 2:22 pm
news desk
Share
IPS अधिकारी पूरन कुमार सुसाइड नोट
IPS अधिकारी पूरन कुमार सुसाइड नोट
SHARE

हरियाणा: पुलिस और प्रशासनिक महकमे में वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने सनसनी मचा दी है. 2001 बैच के अधिकारी रहे पूरन कुमार के पास से 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी सारी संपत्ति पत्नी के नाम करने के साथ-साथ अपने करियर में झेले गए मानसिक और प्रशासनिक उत्पीड़न का खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने कई आईएएस और आईपीएस अफसरों पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 7 अक्टूबर की सुबह चंडीगढ़, सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास में हुई. पुलिस के अनुसार, उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय उनकी पत्नी, IAS अधिकारी अमनीत कौर, जापान दौरे पर थीं. इस मौके पर चंडीगढ़ IGP और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की.

सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप
सुसाइड नोट में उन्होंने अपने 8 IPS और 2 IAS सहकर्मियों पर लगातार मानसिक दबाव डालने और भेदभाव करने का आरोप लगाया है. सबसे गंभीर आरोप उन्होंने पूर्व डीजीपी हरियाणा पर लगाए हैं. अपने नोट में उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में पक्षपात, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास न मिलने सहित प्रशासनिक शिकायतों में अनदेखी जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया है.

पूरन कुमार अपने सख्त और निर्भीक स्वभाव के लिए जाने जाते थे. उन्होंने IGP रोहतक रेंज, IGP कानून-व्यवस्था, IG दूरसंचार और IG पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) सुनारिया जैसे कई महत्वपूर्ण पद संभाले. 2025 में उनका रोहतक रेंज से PTC सुनारिया ट्रांसफर किया गया, जिसे विभागीय हलकों में सजा-देने वाली पोस्टिंग माना जा रहा था. अपने करियर में उन्होंने कई बार भेदभाव और गैर-कानूनी आदेशों के खिलाफ आवाज उठाई. जुलाई 2020 में उन्होंने तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव पर जातीय भेदभाव और व्यक्तिगत प्रताड़ना के आरोप लगाए. उन्होंने कई मामलों में हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कीं और प्रशासनिक निर्णयों की वैधता पर सवाल उठाए.

सूत्रों के अनुसार, 29 सितंबर को उन्हें रोहतक रेंज के IG पद से हटा कर PTC सुनारिया भेजा गया था. तब से वे छुट्टी पर थे. कई अधिकारी इसे दंडात्मक ट्रांसफर मान रहे हैं. आईपीएस पूरन कुमार की मौत ने हरियाणा पुलिस और प्रशासनिक महकमे पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसमें सबसे अहम सवाल ये है कि क्या प्रशासनिक सर्विस में भी किसी अधिकारी को जातीय भेदभाव का सामना करना पड़ता है?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Administration, #BreakingNews, #Chandigarh, #Haryana, #HaryanaPolice, #IASIPS, #IndianBureaucracy, #IndianNews, #indianpresshouse, #Investigation, #IPSPooranKumar, #LawAndOrder, #MentalHarassment, #NewsUpdate, #PoliceNews, #SuicideNote
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सी. जे. आई. गवई और उनकी बहन कीर्ति गवई सीजेआई बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश पर परिवार ने जताया रोष, इस दुस्साहस को बताया ‘संविधान पर हमला’
Next Article पाकिस्तान कुर्रम जिला TTP हमला पाकिस्तान के कुर्रम जिले में TTP के हमले में 11 सैनिक मारे गए, क्या पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता नियंत्रण से बाहर है?

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

हादसे के बाद जांच कमेटी, मकान मालिक पर FIR; 25-30 लोगों के हताहत होने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में चार मंजिला PG इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव अभियान…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार की सख्ती, 20 संस्थानों पर कार्रवाई; बोर्ड खत्म कर बनाया नया प्राधिकरण

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार की सख्ती जारी है। राज्य में पुराने मदरसा बोर्ड…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

UN का नया World Map: भारत पर क्या असर, अमेरिका क्यों हुआ खिलाफ? जानें पूरी कहानी

UN New World Map: दुनिया का नक्शा बदलने की चर्चा के बीच एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है—संयुक्त राष्ट्र ने…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

निशु आजाद के घर पर पथराव का आरोप: पिता पर हमले के बाद बढ़ा विवाद, परिवार ने मांगी सुरक्षा

निशु आजाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके किसी बयान या सोशल मीडिया विवाद का नहीं,…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?