Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कांग्रेस का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, जंतर-मंतर पर भी हल्लाबोल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कांग्रेस का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, जंतर-मंतर पर भी हल्लाबोल
Trending Newsसियासी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कांग्रेस का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, जंतर-मंतर पर भी हल्लाबोल

vineet verma
Last updated: October 2, 2026 9:21 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 2 अक्टूबर से INDIA ब्लॉक ने देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकालने का ऐलान किया है। इसके तहत देश के अलग-अलग जिलों में जिलाधिकारी कार्यालयों तक मार्च निकाला जाएगा।

Contents
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्तमुंबई में CJP को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहींज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP की तीन प्रमुख मांगें4 अक्टूबर से महाराष्ट्र में भी आंदोलन की तैयारी

दिल्ली और मुंबई में भी प्रदर्शन की तैयारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। वहीं मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। हालांकि, दोनों जगहों पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्त

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।

एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 4 से 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। AISA, RJD सांसद मनोज झा और प्रशांत भूषण के भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही गई है।

मुंबई में CJP को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मुंबई में धरना-प्रदर्शन के लिए आजाद मैदान अधिकृत स्थान है।

अनुमति नहीं मिलने के बाद CJP ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी CJP के प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP की तीन प्रमुख मांगें

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर रोक लगाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा पार्टी ने जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की भी मांग की है। CJP का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की बात कही है।

4 अक्टूबर से महाराष्ट्र में भी आंदोलन की तैयारी

महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से 4 अक्टूबर से आंदोलन शुरू करने की बात कही गई है।

वहीं, 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली और मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति को लेकर आयोजकों और प्रशासन के बीच स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: जंतर-मंतर, ज्ञानेश कुमार, सेव डेमोक्रेसी मार्च
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Asian Games 2026: कोरिया का दबदबा तोड़ भारत ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड
Next Article अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर से भिड़ी वोल्वो बस; 4 यात्रियों की मौत

फीचर

View More

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़ फैसलों की मिसाल रहा। मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री…

By vineet verma 8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। शुक्रवार, 2…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

गोली की गूंज से अमर हुए बापू और ताशकंद के अनसुलझे रहस्य वाले शास्त्री: पीएम मोदी ने राजघाट और विजय घाट पर दी महानायकों को श्रद्धांजलि!

आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को पूरा देश एक ऐसी तारीख का गवाह है, जिसने भारतीय इतिहास की तकदीर और…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

कॉकपिट में हमेशा 2 लोग क्यों रहते हैं? एक पायलट के बाहर जाते ही कौन संभालता है कमान, इन हादसों के बाद बदले उड़ान के नियम

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई हाथापाई के बाद विमान की सुरक्षा व्यवस्था…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

टोक्यो में 35 दिन से नहीं थमी बारिश, टूट गया 2019 का रिकॉर्ड; आखिर क्यों बरस रहा जापान? जानिए ‘रेन फैटीग’ का असर

टोक्यो: जापान की राजधानी में लगातार बारिश ने मौसम का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। 27 अगस्त से 30…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?