कर्नाटक के नेलमंगला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है.यहां एक महिला ने अपने ससुर, जो पेशे से प्रोफेसर हैं, पर अश्लील टिप्पणी, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है.
पीड़िता अनीता, जो रिटायर्ड डीएसपी की बेटी हैं, ने अपने पति डॉ. गोवर्धन और ससुर प्रोफेसर नगराजू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, यौन टिप्पणी और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है.
शादी के कुछ महीनों बाद शुरू हुआ विवाद
अनीता का विवाह 2 नवंबर 2023 को हुआ था. उनके पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये, सोना-चांदी और अन्य वस्तुओं पर खर्च किया था. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद हालात बिगड़ने लगे.
पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने शादी के मात्र 15 दिन बाद ही मायके की संपत्ति और रेंटल इनकम में हिस्सेदारी की मांग शुरू कर दी थी, ताकि वह नौकरी छोड़कर नर्सिंग होम खोल सके. शुरू में मामला दहेज विवाद जैसा लग रहा था, लेकिन बाद में जो आरोप सामने आए, उसने सबको हैरान कर दिया.
ससुर की अश्लील टिप्पणियाँ
अनीता ने शिकायत में बताया कि उसके ससुर लगातार उससे भद्दी और आपत्तिजनक बातें कहते थे, जैसे-“शादी को इतने महीने हो गए, कोई गुड न्यूज़ क्यों नहीं?”“मेरा बेटा तुम्हारे साथ संबंध बना भी रहा है या नहीं? नहीं तो मैं ही आ जाता हूं.”“मॉडर्न लड़कियों की तरह आधे कपड़े पहनकर मेरे सामने आया करो.”
अनीता का कहना है कि उसने यह बात अपने पति को बताई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय कहा कि “घर की बात है, एडजस्ट करो.”मामला दर्ज, जांच जारी
महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है. पुलिस ने धारा 498A, यौन उत्पीड़न और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…