Latest News

रूस से तेल खरीद पर सख्ती की तैयारी: ट्रंप के नए बिल से भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। भारत को लेकर दिए गए उनके कई बयान भी समय-समय पर वायरल होते रहते हैं।

इसी बीच टैरिफ को लेकर अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अब जानकारी मिल रही है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के खिलाफ कई और कड़े कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

तेल की राजनीति को लेकर ट्रंप भारत की रणनीति से नाराज़ बताए जा रहे हैं, जिसके चलते अब उन्होंने एक ऐसे बिल को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इस प्रस्तावित बिल के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है। इससे भारत और चीन जैसे देशों पर अमेरिकी दबाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका भारत और चीन पर भारी टैरिफ बढ़ोतरी पर भी विचार कर रहा है, जो कुछ मामलों में 500 फीसदी तक पहुंच सकती है।

अमेरिका के इस कदम के पीछे यूक्रेन युद्ध को वजह बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बिल के जरिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही और इस बिल पर अगले हफ्ते संसद में वोटिंग कराई जा सकती है।अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अमेरिका के इस नए रुख पर भारत कैसी प्रतिक्रिया देता है और मोदी सरकार इस मुद्दे को कैसे संभालती है।

news desk

Recent Posts

AAP का बड़ा खुलासा: राघव चड्ढा पर क्यों हुआ एक्शन, कहा-मोदी के खिलाफ बोलने से डर रहे थे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कड़ी कार्रवाई के बाद सियासी…

1 hour ago

लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD के ताजा अलर्ट…

2 hours ago

Chairman इस्तीफे के बाद HDFC Bank की बड़ी बैठक, 18 अप्रैल को Q4 नतीजों पर  टिकी सबकी नजर

मुंबई: देश के सबसे बड़े private sector lender HDFC Bank ने बताया है कि उसकी…

3 hours ago

राज्यसभा से हटाये जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी…कहा-खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

3 hours ago

Iran Conflict के छठे हफ्ते में ट्रम्प  का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में आर्मी चीफ को हटाया और अटॉर्नी जनरल  बदली गई

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल…

4 hours ago