Trending News

प्रशांत वीर ने लूटी महफिल; ये है नीलामी में सोल्ड UP के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

अबू धाबी। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगी, लेकिन इनमें से 77 खिलाड़ियों को ही आईपीएल में खेलने का मौका मिला। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

वहीं उत्तर प्रदेश के उभरते हुए ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन पर 14 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाकर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बना दिया। प्रशांत वीर का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपये रखा गया था।

इस नीलामी में उत्तर प्रदेश से करीब एक दर्जन खिलाड़ी उतरे थे, लेकिन इनमें से छह खिलाड़ियों को ही टीमों ने खरीदा।
लखनऊ के नमन तिवारी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। नमन तिवारी आईपीएल खेलने वाले लखनऊ के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले अक्षदीप नाथ, विपराज निगम और जीशान अंसारी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। नमन तिवारी ने यूपी टी-20 लीग में 10 मैचों में 10 विकेट झटके थे।

तेज गेंदबाज शिवम मावी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख रुपये में खरीदा। वहीं को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 30 लाख रुपये में अपने पाले में किया।
उत्तर प्रदेश के विशाल निशांत को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा, जबकि उभरते खिलाड़ी रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

इस तरह आईपीएल 2026 की नीलामी में उत्तर प्रदेश के छह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्सप्रशांत वीर₹30,00,000₹14,20,00,000अनकैप्ड (Uncapped)
लखनऊ सुपर जायंट्सनमन तिवारी₹30,00,000₹1,00,00,000अनकैप्ड (Uncapped)
सनराइजर्स हैदराबादशिवम मावी₹75,00,000₹95,00,000कैप्ड (Capped)
कोलकाता नाइट राइडर्सकार्तिक त्यागी₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड (Uncapped)
पंजाब किंग्सविशाल निशाद₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
राजस्थान रॉयल्सरवि सिंह₹30,00,000₹95,00,000अनकैप्ड (Uncapped)

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

महिला आरक्षण बिल में संशोधन: 816 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने वाला एक बड़ा कदम उठाते…

6 minutes ago

ट्रंप का ‘क्लीनअप ऑपरेशन’: FBI डायरेक्टर और आर्मी सेक्रेटरी समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिरनी तय!

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची है।…

29 minutes ago

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

3 hours ago

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

13 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

16 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

17 hours ago