Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दिल्ली होटल कांड पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बिना नाम लिए मंत्री पर साधा निशाना, सम्राट चौधरी को भी घेरा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > दिल्ली होटल कांड पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बिना नाम लिए मंत्री पर साधा निशाना, सम्राट चौधरी को भी घेरा
Latest News

दिल्ली होटल कांड पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बिना नाम लिए मंत्री पर साधा निशाना, सम्राट चौधरी को भी घेरा

news desk
Last updated: September 2, 2026 5:07 pm
news desk
Share
PK की दूसरी लिस्ट
PK की दूसरी लिस्ट
SHARE

बिहार की सियासत में दिल्ली के होटल कांड को लेकर छिड़े विवाद के बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह पर तेज प्रताप यादव की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद मामला गरमाया हुआ है। संजय सिंह ने आरोपों को लेकर मानहानि का नोटिस भी भेजा है।

Contents
‘सरकार के मुखिया का चरित्र दागदार-अपराधी’डस्टबिन मामले में तेजस्वी यादव को भी घेरा‘सरकार सारे मामलों में लीपापोती कर रही’

प्रशांत किशोर ने बुधवार (2 सितंबर 2026) को मीडिया से बातचीत में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि उन्होंने संजय सिंह या तेज प्रताप यादव का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली के होटल में हुए कथित ‘चप्पल कांड’ का जिक्र करते हुए बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साध दिया।

‘सरकार के मुखिया का चरित्र दागदार-अपराधी’

प्रशांत किशोर ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि एक मंत्री पर आरोप लगा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी के बाद उन्हें जूता-चप्पल से पीटा गया। उन्होंने कहा कि जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार और आपराधिक हो तो इस तरह की घटनाएं सरकार के मंत्री, विधायक और व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ सुनने को मिलती रहेंगी।

पीके ने इस बयान के जरिए सीधे तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी निशाने पर लिया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में संबंधित मंत्री का नाम नहीं लिया।

डस्टबिन मामले में तेजस्वी यादव को भी घेरा

प्रशांत किशोर ने बिहार में चर्चा में रहे डस्टबिन खरीद मामले को लेकर भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी, इसलिए इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि जिन अधिकारियों की भूमिका इस मामले में बताई जा रही है, वे दोनों नेताओं के स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान पद पर थे। पीके ने सवाल उठाया कि अगर जांच हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी तय करने में किसी को छोड़ा क्यों जाना चाहिए।

‘सरकार सारे मामलों में लीपापोती कर रही’

जब प्रशांत किशोर से भरत तिवारी और NEET मामले में सरकार पर लीपापोती के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार सभी मामलों में लीपापोती कर रही है।

उन्होंने मधुबनी में रौशन यादव की कथित हाजत में पिटाई और बाद में मौत का मामला भी उठाया। पीके ने कहा कि यह मामला भी उतना ही गंभीर है और उनकी पार्टी ऐसे मामलों में आवाज उठाने का काम कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CJP Politics: 100 फोन कॉल का दावा, BJP से भी ऑफर! सौरव दास बोले- अभी प्रेशर ग्रुप हैं, राजनीति का फैसला भविष्य में
Next Article राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

फीचर

View More

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं, तो वर्मीकम्पोस्ट यानी केंचुआ खाद का बिजनेस आपके…

By Shivani Kalani 4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

नवरात्रि में उपवास का नया ट्रेंड: ‘डिजिटल उपवास’ से बदल रही युवाओं की ज़िंदगी

आज की युवा पीढ़ी में सुबह उठते ही और रात को सोने…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsधर्म

Dussehra 2026: 20 अक्टूबर को मनेगा दशहरा, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: दशहरा यानी विजयादशमी को लेकर इस साल तारीख के संबंध में लोगों के बीच असमंजस है। आश्विन मास…

4 Min Read
Latest Newsअन्य

पैदा होते ही ‘बेबी किंग’ का स्वैग! सिर के पीछे हाथ, पैर पर पैर रखकर लेटा नवजात, VIDEO देख लोग बोले- इसे कोई टेंशन नहीं

नई दिल्ली: आमतौर पर नवजात बच्चे के जन्म के साथ रोने की आवाज सुनाई देती है, लेकिन मिस्र के काहिरा…

5 Min Read
Latest Newsअन्य

चलती ट्रेन से उतरने में बिगड़ा संतुलन, ट्रैक पर गिरने ही वाली थी महिला… RPF की सोनल इंगले ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 55…

4 Min Read
EntertainmentLatest News

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?