तेज प्रताप-राबड़ी देवी-तेजस्वी यादव
बिहार की राजनीति में चल रही पारिवारिक दरार के बीच लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बयान चर्चा में है. उन्होंने अपने दोनों बेटों—तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव—को आज विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया है.
अलग पार्टी बनाकर महुआ सीट से उतरे हैं तेज प्रताप
दरअसल, लंबे समय से तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी यादव से राजनीतिक रूप से अलग राह पर चल रहे हैं. मई में आरजेडी से निष्कासन के बाद उन्होंने ‘जनशक्ति जनता दल (जेजेडी)’ नाम की नई पार्टी बनाई और महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर गए.
तेजस्वी यादव को कहा था “दूधमुंहा बच्चा”
चुनावी मुकाबले में दोनों भाइयों के बीच तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली. तेज प्रताप ने हाल ही में एक रैली में तेजस्वी यादव को “दुधमुंहा बच्चा” बताते हुए कहा उन्हें चुनाव के बाद झुनझुना मिलेगा. वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने जनसभाओं में बिना तेज प्रताप का नाम लिए ,लोगों से अपील की कि वे केवल आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर ही वोट दें .
मां ने दोनों बेटों को दिया जीत का आशीर्वाद
अब मीडिया द्वारा पारिवारिक मतभेदों पर सवाल पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने भावुक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘मां तो मां होती है, लोग घर से निकले हैं, दिल से नहीं.’ इसके साथ ही उन्होंने दोनों बेटों को सफलता और जीत का आशीर्वाद दिया.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 18 जिलों की 121 सीटों पर हो रहा है. यह चरण राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है.
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में टीम इंडिया के सफर को लेकर एक ऐसा…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को लेकर विवाद…
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…
पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…
प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…