Trending News

बिहार विधानसभा चुनाव: बक्सर में बुर्के की जांच, गिरिराज सिंह बोले- ‘बुर्के में शक हो तो चेहरा चेक करें, ये पाकिस्तान नहीं है’.

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है. एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव मजबूती से उन्हें टक्कर दे रहे हैं.

इस बीच, बक्सर जिले से एक खबर ने माहौल गर्मा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बक्सर में मतदान के दौरान बुर्का पहनकर वोट डालने आई महिला मतदाताओं की जांच की गई, और पहचान सत्यापित करने के बाद उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई.

वोटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान भी चर्चा में आ गया है. उन्होंने कहा “अगर बुर्के में शक हो तो चेहरा चेक किया जाना चाहिए, यह पाकिस्तान नहीं है.” उन्होंने आरोप लगाया कि “बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग हो सकती है.”

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “बिहार के सनातन की अस्मिता के बिना भारत की पहचान नहीं है. पाकिस्तान में हजारों मंदिर टूट गए, जबकि भारत में किसी को रोका नहीं गया। आजादी के वक्त यहां तीन हजार मस्जिदें थीं, अब तीन लाख हैं.”

उन्होंने कट्टा वाले वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी. गिरिराज ने कहा, “जो बच्चा कह रहा है ‘तेजस्वी भइया अइहें, कट्टा सटइहैं’, वही तो जंगलराज की झलक है.”

बुर्के वाले बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है. अब देखना यह होगा कि विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है, क्योंकि गिरिराज सिंह के बयानों से पहले भी कई बार सियासी हलचल मच चुकी है.

news desk

Recent Posts

लैपटॉप बाजार में आ गया बड़ा भूचाल! Google ने लॉन्च किया ऐसा सुपर-डिवाइस जो उड़ा देगा आपके होश!

लैपटॉप की दुनिया में तकनीक का एक ऐसा नया और खौफनाक दौर शुरू हो चुका…

41 minutes ago

CWC बैठक में SIR पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, खड़गे ने रखीं 5 मांगें, राहुल-प्रियंका ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने अपना…

52 minutes ago

मुज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी में कौन ले रहा ईरान के बड़े फैसले? 6 लोगों की टीम पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी न होने के बीच…

2 hours ago

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती है, तो एक…

2 hours ago

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

3 hours ago

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम लेकर होने लगी मस्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के प्रैक्टिस सेशन के दौरान तीन बैट चोरी हो…

4 hours ago