Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लाल किले से पीएम मोदी का आर्थिक रोडमैप, मैन्युफैक्चरिंग से डिफेंस और ग्रीन इकोनॉमी तक पर फोकस; बोले- अब दुनिया के बाजार में छाना है
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लाल किले से पीएम मोदी का आर्थिक रोडमैप, मैन्युफैक्चरिंग से डिफेंस और ग्रीन इकोनॉमी तक पर फोकस; बोले- अब दुनिया के बाजार में छाना है
Trending Newsसियासी

लाल किले से पीएम मोदी का आर्थिक रोडमैप, मैन्युफैक्चरिंग से डिफेंस और ग्रीन इकोनॉमी तक पर फोकस; बोले- अब दुनिया के बाजार में छाना है

vineet verma
Last updated: August 15, 2026 1:15 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। उनके भाषण में देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता पर खास जोर रहा। पीएम मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक और नवाचार, गति-शक्ति, रक्षा उत्पादन, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी के साथ सॉफ्ट पावर को देश की सात प्रमुख शक्तियों के तौर पर सामने रखा।

Contents
सप्त धारा की 7 शक्तियों पर पीएम मोदी का जोरमैन्युफैक्चरिंग में लागत, गुणवत्ता और पैमाने पर जोरमहंगे यूरिया और डीएपी का बोझ किसानों पर नहीं डालागति-शक्ति से कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को मिलेगी रफ्तारडिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्यदुनिया संसाधनों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही: पीएमग्रीन और ब्लू इकोनॉमी में भारत के लिए बड़े अवसरएमएसएमई के लिए वैश्विक बाजार का बड़ा मौकायोग से फिल्मों तक भारत की सॉफ्ट पावर पर जोर

सप्त धारा की 7 शक्तियों पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण के लिए जिन सात क्षेत्रों को अहम बताया, उनमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, गति-शक्ति, डिफेंस प्रोडक्शन, ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी तथा सॉफ्ट पावर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश को विकास की नई धारा के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

मैन्युफैक्चरिंग में लागत, गुणवत्ता और पैमाने पर जोर

पीएम मोदी ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए तीन प्रमुख बातों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। इनमें लागत, गुणवत्ता और पैमाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि यही भारतीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू तय करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए मुक्त व्यापार समझौतों के साथ भारत के पास बड़े वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर है और देश को अपनी ताकत पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

महंगे यूरिया और डीएपी का बोझ किसानों पर नहीं डाला

प्रधानमंत्री ने वैश्विक संकटों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका असर भारत पर भी पड़ा है, लेकिन सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में यूरिया की एक बोरी की कीमत 3000 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि भारतीय किसानों को यह 300 रुपये में दी जा रही है। इसी तरह डीएपी की कीमत वैश्विक बाजार में 5000 रुपये तक पहुंचने के बावजूद किसानों को इसे 1,250 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

गति-शक्ति से कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को मिलेगी रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि गति-शक्ति के तहत देश में बिना बाधा तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर काम हो रहा है। उन्होंने हाई-स्पीड रेल, आधुनिक हाईवे, अंतर्देशीय जलमार्ग, एयरपोर्ट, बहु-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और बंदरगाहों की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को बंदरगाह आधारित विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

डिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को केवल अपनी जरूरतें पूरी करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।

दुनिया संसाधनों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा मुश्किल दौर में कुछ लोग अपना दबदबा कायम करने के लिए संसाधनों को हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, दवाइयों और तकनीकी चिप्स का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में उपलब्ध अलग-अलग संसाधनों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आत्मनिर्भरता के रास्ते पर बढ़ने से भारत ऐसी चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में है और उसकी तैयारियां लगातार मजबूत हो रही हैं।

ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी में भारत के लिए बड़े अवसर

प्रधानमंत्री ने ग्रीन इकोनॉमी के तहत नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, हरित भंडारण और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत बताई। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू इकोनॉमी में भी भारत के लिए बड़े अवसर होने की बात कही। ब्लू इकोनॉमी के तहत समुद्र, महासागर और तटीय संसाधनों का टिकाऊ और जिम्मेदार इस्तेमाल कर आर्थिक विकास, रोजगार और लोगों की आजीविका को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है।

एमएसएमई के लिए वैश्विक बाजार का बड़ा मौका

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया अब भारत की क्षमताओं को पहचान रही है। उन्होंने बताया कि 2014 से भारत करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से एमएसएमई से इस अवसर का फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचना चाहिए और कपड़ा, मशीनरी तथा फार्मा जैसे क्षेत्रों के उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में काम करना होगा।

योग से फिल्मों तक भारत की सॉफ्ट पावर पर जोर

प्रधानमंत्री ने भारत की सॉफ्ट पावर को भी आर्थिक और वैश्विक अवसर से जोड़ा। उन्होंने योग, आयुर्वेद, समग्र स्वास्थ्य सेवा, हस्तशिल्प, संस्कृति, फिल्मों, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल सामग्री को भारत की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि योग ने दुनिया को भारत से जोड़ा है और दुनिया भारत के वेव्स सम्मेलन को पहचानने लगी है। प्रधानमंत्री ने देश के 100 से ज्यादा राष्ट्रीय उद्यानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अपनी सॉफ्ट पावर के जरिए विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने का अवसर रखता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Defence Production, Gati Shakti, Green Economy, Indian Economy, Manufacturing in India, PM Modi Red Fort Speech, PM Modi Speech 2026, गति शक्ति योजना, ग्रीन इकोनॉमी, डिफेंस प्रोडक्शन, नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस भाषण, पीएम मोदी भाषण 2026, भारत की अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लाल किले के समारोह से फिर दूर रहे राहुल गांधी-खरगे, लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे; 2024 की सीटिंग को लेकर हुआ था बड़ा विवाद
Next Article 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

फीचर

View More

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में किसी भयानक हॉरर फिल्म के…

By news desk 4 Min Read

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने…

5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

कोमा से जागते ही बोलीं- ‘पापा स्वर्ग में मिले, लेकिन वो जवान थे’, मौत के बाद क्या होता है? महिला के दावे ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: जिंदगी और मौत के बीच के अनुभवों को लेकर अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों को…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

1 लाख की सैलरी, फिर भी महीने के आखिर में बचते हैं सिर्फ 20 हजार! 25 साल के युवक का बजट देख लोग बोले- आखिर पैसा जा कहां रहा है?

नई दिल्ली: 25 साल की उम्र में 1 लाख रुपये महीने की कमाई सुनने में काफी अच्छी लग सकती है,…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

4 साल तक फ्रीजर में रखा पिता का शव, हर महीने खर्च किए 1.6 लाख; बेटी ऐसा क्यों करती रही? सामने आई पूरी कहानी

मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय महिला ने अपने 78 वर्षीय…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने चले ट्रायल के बाद कोर्ट…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?