Trending News

पीएम ओली के इस्तीफे के बाद देश छोड़ कर जाने की चर्चा, एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी!

काठमांडू से शुरू हिंसा मंगलवार को पूरे नेपाल में फैल गई. मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के बीच आखिरकार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. पीएम ओली से पहले एक एक करके नेपाल सरकार के 9 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद ओली पर इस्तीफे का दवाब पड़ने लगा था. इसके साथ ही नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन की चर्चा तेज हो गई है.

इस बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी काठमांडू हवाई अड्डे पर पहुंच गए उड़ानों को रोकने की अपील की. खबर के मुताबिक भैसेपाटी मंत्री आवास से लगभग दर्जन भर हेलिकॉप्टर उड़ान भरकर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया के जरिए अपील कर रहे हैं कि हवाई अड्डे के पास पटाखे और ड्रोन का इस्तेमाल करके विमानों को उड़ान भरने से रोका जाए. विमानों के लिए हवाई अड्डे पर लैंड करना मुश्किल हो गया है. इसमें हिमालय एयरलाइंस का एयरबस 319 भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पहले बीजिंग की यात्रा के दौरान किया था. दिल्ली से काठमांडू आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें भी लैंड करने के लिए इंतजार कर रही हैं.

कहां से कहां पहुंचा आंदोलन

सोमवार को काठमांडू से शुरू हुआ युवाओं का प्रदर्शन देखते देखते उग्र हो गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से लोगों की मौत हो गई. इसके बाद हालात लगातार विस्फोटक होते चले गए. मंगलवार की सुबह से काठमांडू पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा देखा गया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया है. पीएम ओली, उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कई मंत्रियों के घरों पर आगजनी की गई. वित्त मंत्री के साथ भीड़ के मारपीट करने की तस्वीरें सामने आईं.

अब खबर है कि इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री ओली नेपाल छोड़ कर दुबई जा सकते हैं.

news desk

Recent Posts

24 घंटे से ज्यादा हिरासत पर बढ़ेंगी पुलिस की मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट…

33 minutes ago

B-Grade फिल्मों की शूटिंग का सच: कम बजट, छोटे होटल और इंटीमेट सीन, कैसे बनती हैं ऐसी फिल्में?

न बड़े सितारे, न महंगे सेट और न ही लंबा शूटिंग शेड्यूल छोटी टीम, सीमित…

2 hours ago

Lucknow News: ’27 में कृष्ण आएंगे…’ अखिलेश यादव के पोस्टर से UP की सियासत गरम, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सपा का मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुद्दों की नई जमीन तैयार…

2 hours ago

मां लक्ष्मी के भाई कहलाते हैं ये शंख! जानें दिवाली पर पूजा में शामिल करने से क्या मिलता है शुभ फल?

जब दीपावली की अर्धरात्रि में चारों तरफ दीपों की टिमटिमाती रोशनी के बीच रहस्यमयी खामोशी…

3 hours ago

जहां गूंजते थे आंदोलन के नारे, वहां अब दौड़ेंगी गाड़ियां! जंतर-मंतर पर बड़ा बदलाव

दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब धरना-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र नहीं रहेगा। कई वर्षों तक देशभर…

3 hours ago

Train Cancelled: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला! टाटानगर रूट की कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला संचालन

अगर आप भी त्योहार के सीजन में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं,…

4 hours ago