Trending News

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुआ बड़ा सियासी धमाका, मंत्री अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी पर पीके ने लगाए गंभीर आरोप!

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रोज नये नये सियासी धमाके हो रहे हैं. कभी बीजेपी के लिए इलेक्शन स्ट्रैटजी बनाने वाले प्रशांत किशोर यानी पीके अब बीजेपी और जेडीयू पर एक साथ हमले कर रहे हैं. जिसको लेकर बिहार में नई बहस शुरू हो गई है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी और कई बड़े बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

प्रशांत किशोर ने जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का ऐसा बम फोड़ा है, जिसने राजनीति के गलियारों में भूचाल ला दिया है.

पीके ने चौधरी से जुड़े ट्रस्ट पर उठाये सवाल

पीके ने अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि चौधरी ने पिछले दो सालों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाई है. उनका कहना है कि ‘चौधरी की बेटी और सांसद शांभवी चौधरी की सगाई और शादी के बीच पटना में करीब 38 करोड़ रुपये की जमीनें खरीदी गईं, जिनका मालिकाना हक उनकी पत्नी या दामाद सायन कुणाल या समधन अनिता कुणाल और उनसे जुड़े ट्रस्ट के नाम पर है’.

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमीन खरीद के कागजात भी दिखाए और सवाल किया कि अचानक इतनी बड़ी रकम कहां से आई? उन्होंने कहा कि ‘मानव वैभव विकास ट्रस्ट, जिसमें शांभवी की सास अनिता कुणाल ट्रस्टी हैं, पहले करोड़ों की जमीन नहीं खरीदता था, लेकिन सगाई के बाद एक के बाद एक बड़ी डील हुई. पीके ने चौधरी की पत्नी और दामाद से भी जवाब मांगा कि उनका ट्रस्ट से क्या संबंध है’?

बेनामी संपत्ति खरीद में पीए किया इस्तेमाल

पीके ने यह भी आरोप लगाया कि चौधरी ने बेनामी संपत्ति के लिए अपने पीए योगेंद्र दत्त का इस्तेमाल किया. दत्त के नाम पर खरीदी गई 34 लाख की जमीन बाद में शांभवी के नाम कर दी गई. यहां तक कि भुगतान भी टुकड़ों में किया गया और आयकर विभाग की पूछताछ के बाद बाकी रकम चार साल बाद भेजी गई.

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को नीतीश कुमार का दाहिना हाथ और “सबसे भ्रष्ट नेता” बताया. उन्होंने कहा कि पहले बेनामी संपत्ति के मामले में लालू यादव का नाम लिया जाता था, लेकिन चौधरी ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में का सनसनीखेज दावा

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है कि ‘सम्राट चौधरी का असली नाम राकेश कुमार था और उसने 1998 में कांग्रेस नेता सदानंद सिंह पर बम हमला किया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी. वे सदानंद सिंह के मर्डर केस में जेल गये थे और खुद को नाबालिग बताकर बाहर आए थे.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘चौधरी ने अपनी शिक्षा के बारे में गलत जानकारी दी है, क्योंकि उन्होंने 2010 में एक हलफनामे में खुद को सातवीं कक्षा पास बताया था, जबकि वे मैट्रिक परीक्षा में असफल रहे थे. इसके अलावा, प्रशांत किशोर ने यह भी सवाल उठाया कि सम्राट चौधरी ने बिना दसवीं कक्षा पास किए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट (D-Litt) की डिग्री कैसे प्राप्त की?’

गौरतलब है कि अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी पहले भी पीके पर मानहानि का केस कर चुके हैं. अब फिर से पीके ने इन नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये हैं और कहा है कि इन सबको जनता के सामने सफाई देनी चाहिए.

news desk

Recent Posts

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

2 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

3 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

3 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

4 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

4 hours ago

ट्रंप को झटका, नेतन्याहू ने बनाई दूरी: ईरान में जमीनी जंग से इजरायल ने खींचे हाथ

ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं।…

4 hours ago